फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Education news in district.

Noida News: दौड़ प्रतियोगिता में अवधेश और पल्लवी ने मारी बाजी

Fri, 21 Nov 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 21 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Education news in district.
नगर के गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कॉलेज में परिषदीय विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग
बिलसंडा। परिषदीय छात्र छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज में हुई। दौड़ प्रतियोगिता में अवधेश और पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अटल सिंह जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 600 मीटर दौड़ में अवधेश प्रथम, अजय द्वितीय और अनूप तृतीय रहे। बालिका वर्ग में पल्लवी प्रथम, तानिया द्वितीय और राजवती तृतीय रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग प्राथमिक स्तर में अजय प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और अभिनय तृतीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अनूप प्रथम, अंकित द्वितीय और हरिओम तृतीय रहे। उच्च प्राथमिक स्तर 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से अनुराधा प्रथम, अंशिका द्वितीय और गौरी तृतीय रहीं। 200 मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में संजीव प्रथम, अजय द्वितीय और प्रदीप तृतीय रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर में शबनम प्रथम, नीतू द्वितीय और पायल तृतीय रही। 100 मीटर बालक वर्ग प्राथमिक स्तर में सनी प्रथम, दीपांशु द्वितीय और अनिल तृतीय रहे। गोला फेंक में राहुल प्रथम, अवधेश द्वितीय और आदेश तृतीय रहे। प्रतियोगिता के दौरान शिवशंकर मौर्या, गोपेश शर्मा, गजेंद्र सिंह, उमेश मिश्रा और उमेश गंगवार, सूरज पाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed