फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Education Minister to visit Chopal, Nerwa, Rohru and Kot Kaina from tomorrow

Noida News: शिक्षा मंत्री कल से चौपाल, नेरवा, रोहड़ू और कोट काइना के दौरे पर

Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Education Minister to visit Chopal, Nerwa, Rohru and Kot Kaina from tomorrow
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 16 से 19 अक्तूबर तक चौपाल, नेरवा, रोहड़ू और कोट काइना के दौरे पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री 16 अक्तूबर को चौपाल में जीयूएसएसएस के शताब्दी समारोह एवं सांस्कृतिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजे नेरवा में जीयूएसएसएस नेरवा के बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और लोगों की शिकायतें सुनेंगे। दोपहर 12 बजे चौपाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खद्दर के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। वह पीएमश्री जीयूएसएसएस चौपाल में आयोजित अंडर-19 गर्ल्स राज्य स्तरीय माइनर गेम्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। शिक्षा मंत्री 18 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय, सीमा (रोहड़ू) में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 19 अक्तबर को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत कोट काइना में पंचायत भवन एवं सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed