{"_id":"6881061f7a2a6853040a2106","slug":"education-and-sports-get-a-new-flight-in-schools-ravindra-indraj-noida-news-c-340-1-del1011-98608-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में शिक्षा और खेल को मिली नई उड़ान : रविंद्र इंद्राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में शिक्षा और खेल को मिली नई उड़ान : रविंद्र इंद्राज
विज्ञापन
रविंद्र इंद्राज ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया, अभिभावकों से संवाद किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा और खेल को नई उड़ान मिली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में 75 वर्ल्ड क्लास सीएमश्री स्कूल बनाए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में 350 कंप्यूटर लैब बनेंगी और 10वीं के मेधावी 1200 छात्रों को 11वीं में लैपटॉप दिए जाएंगे।
बुधवार को मंत्री ने रोहिणी सेक्टर-22 प्रहलाद पुर और चांदपुर माजरा के सरकारी सर्वोदय स्कूलों में ओरिएंटेशन व पौधरोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए अभिभावकों से संवाद किया और शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया। इंद्राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नई शिक्षा नीति से शिक्षा जगत में बड़े बदलाव आए हैं। बच्चों की सफलता सिर्फ किताबी पढ़ाई से नहीं बल्कि नैतिक शिक्षा, खेल और तकनीकी कौशल के मेल से होगी। एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, सीएम विद्यार्थी प्रतिभा योजना व मेरिट स्कॉलरशिप का पूरा लाभ देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम खेल प्रोत्साहन योजना के तहत ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वालों को 7 करोड़, रजत के लिए 5 करोड़ और कांस्य के लिए 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को 5 लाख तक व उच्चस्तरीय खिलाड़ियों को 20 लाख तक की प्रशिक्षण सहायता मिलेगी। दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी जल्द तैयार होगी।
बच्चों को शिक्षा और खेल में प्रेरित करें
मंत्री ने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों को शिक्षा व खेल में प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। यह पहल दिल्ली के बच्चों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसमें शिक्षा, खेल व नैतिकता का समन्वय होगा।