फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ED can reach copy mafia Ravi female friend and relatives

UP Paper Leak Case: नकल माफिया रवि की गर्लफ्रेंड तक पहुंच सकती है ED, घेरे में रिश्तेदार भी

Wed, 20 Nov 2024 12:27 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 12:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय मास्टरमाइंड रवि अन्नी की महिला मित्र से पूछताछ कर सकती  है। इसके अलावा ईडी की नजर रवि के रिश्तेदारों पर भी है।

विज्ञापन
ED can reach copy mafia Ravi female friend and relatives
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह के सदस्य  रवि अत्री और सुभाष प्रकाश को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने  लखनऊ में सात दिन की रिमांड लिया है। रवि अत्री मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर के जेवर के गांव नीमका का रहने वाला है। अब जबकि रवि ईडी की रिमांड पर है तो ईडी रवि की महिला मित्र और रिश्तेदार तक पहुंच सकती है।  

विज्ञापन


रवि के जेल जाने के बाद इन दोनों ने ही पेपर लीक कराने की कमान संभाली थी। इससे पहले रवि पर नीट के पेपर लीक कराने में भी आरोप लगे हैं। इसमें उसके साथ संजीव भी शामिल था।  2012 में प्री-मेडिकल टेस्ट परीक्षा पेपर और 2015 में एम्स पीजी परीक्षा पेपर लीक करने के आरोप में  भी रवि जेल जा चुका है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले भी राजस्व टीम ने खंगाला था संपत्ति का ब्योरा
रवि अत्री एक वक्त में डॉक्टर बनने के लिए नीट की तैयारी कर रहा था। इसी के चलते वह कोटा गया। वहां पर पेपर सॉल्वर गैंग के संपर्क में आ गया और इसके बाद वह एक नकल माफिया बन गया।  ग्रामीणों ने बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ नोएडा में रहता था। राजस्व टीम ने एक सप्ताह पूर्व ही नीमका गांव में रवि के परिवार की संपत्ति की ब्योरा खंगाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रवि अत्री के पास नोएडा, ग्रेटर नोएडा में करोड़ों  रुपये की संपत्ति है। फ्लैट हैं। मथुरा, अलीगढ और बुलंदशहर में रिश्तेदारों व परिचितों के नाम से संपत्ति खरीदने की बात भी प्रकाश में आई है। तीन भाइयों में रवि मंझला है।  छोटे और बड़े भाई की शादी हो चुकी है लेकिन रवि ने अभी शादी नहीं की है।  


ईडी के अधिकारियों ने रवि अत्री को मेरठ, जबकि सुभाष को प्रयागराज जेल से अपने केस में गिरफ्तारी करने के बाद मंगलवार को लखनऊ स्थित सीबीआई और ईडी की विशेष अदालत में पेश किया था। गिरफ्तारी की जानकारी ईडी ने ट्विटर के माध्यम से दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed