फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Economic Offenses Wing registered a case in dry fruit fraud

ड्राई फ्रूट धोखाधड़ी में आर्थिक अपराध शाखा ने दर्ज किया केस

Fri, 16 Jul 2021 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Economic Offenses Wing registered a case in dry fruit fraud
नोएडा। दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की ड्राई फ्रूट धोखाधड़ी में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सरगना मोहित गोयल, सुमित यादव समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली निवासी एक शख्स से करीब चार करोड़ रुपये की इन आरोपियों ने ठगी की थी। मामले में नोएडा पुलिस ने मोहित गोयल व अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था। सभी जेल में हैं। जबकि कुछ आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-62, 63, गुरुग्राम, बरेली आदि शहरों में मोहित गोयल ने ड्राई फ्रूट खरीदने बेचने के नाम पर अलग-अलग नाम से फर्जी कंपनियां खोल रखी थीं। यहां देशभर के हजारों लोगों से 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई। मामले का खुलासा करते हुए जनवरी में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने मोहित गोयल, सुमिता नेगी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कई शहरों में इन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब ईओडब्ल्यू ने मयूर विहार निवासी राकेश कुमार सिंह की शिकायत पर मोहित, मनोज कादयान, अंजलि कादयान, कश्मीर सिंह कादयान, नीरज ठक्कर, रूपेश कुमार, सुमित यादव, सोनेलाल समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में 9 जुलाई को ईओडब्ल्यू में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हम दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed