फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   E-charging stations will be built at eight places

Noida News: शहर में आठ स्थानों पर बनेंगे ई-चार्जिंग स्टेशन

Fri, 12 Sep 2025 02:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 12 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
E-charging stations will be built at eight places
तीर्थनगरी में आठ स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। चार्जिंग स्टेशनों को लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने संभावित जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर में चारधाम यात्रा, वीकेंड और त्योहारों पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से पर्यटक इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर आते हैं लेकिन शहर में पर्याप्त ई-चार्जिंग स्टेशन न होने से वाहन स्वामियों को भटकना पड़ता है। स्थानीय लोगों के भी छोटे बड़े ई-वाहन हैं। इन लोगों को भी शहर में चार्जिंग स्टेशन ढूंढने पड़ते हैं।
विज्ञापन


कई लोग अपने घरेलू बिजली से वाहनाें को चार्ज करते हैं। अब स्थानीय प्रशासन की ओर से शहर के प्रमुख आठ स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए जगह की तलाश की गई। टीम ने कोयलघाटी चौक, डिग्री कॉलेज बस स्टॉप, गौरादेवी चौक, इंद्रमणि बडोनी चौक, स्टर्डिया फैक्टरी, सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन और लोनिवि गेस्ट हाउस के पास जगह तलाश की है। टीम में यातायात पुलिस, लोनिवि, वन विभाग, नगर निगम और एनएच डोईवाला के अधिकारी शामिल रहे। कार्य पूरा होने के बाद रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

कोट-
शहर में पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से ई-चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं। इसके लिए विभागों की ओर से संयुक्त रूप से जगह का चिह्नीकरण किया गया। आठ अलग-अलग स्थानों पर यह ई-चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इससे स्थानीय लोग भी लाभान्वित होंगे। - गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed