{"_id":"6079c5bc8ebc3ed515351c61","slug":"dusty-storm-provided-relief-from-heat-s-wrath-mewat-news-noi577549392","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूल भरी आंधी ने गर्मी के कोप से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल भरी आंधी ने गर्मी के कोप से दिलाई राहत
विज्ञापन

नूंह। शुक्रवार की शाम आई धूलभरी आंधी के कारण क्षेत्र में गुबार सा बन गया। आसमान में छात्र धूल के गुबार से लोगों को गर्मी के कोप से थोड़ी राहत दिलाई। हालांकि इस दौरान धूल से परेशानी भी हुई। आधी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। इसके बाद हल्की बरसात भी हुई।
शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। इसके चलते हवा में धूल का गुबार दिखा। इस दौरान राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज आंधी कारण बिजली आपूर्ति काफी देर तक बाधित रही। शहरवासियों ने बताया कि कई दिन से तामपान अधिक होने के कारण गर्मी से काफी परेशानी हो रही थी। शाम को हल्की बूंदाबांदी से मौसम काफी सुहाना हो गया। लोगों को अच्छी बरसात की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हुई।
कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि अभी होने वाली बरसात से किसानों को कोई नुकसान नहीं है। जिले में काफी किसानों ने टमाटर आदि की फसलें उगाई हुई हैं, लेकिन उनको नुकसान की कोई खबर नहीं है।