फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   during construction plat wall fall, 3 labour death

महोबा, बुलंदशहर के ध्यानार्थ::::::::::::: बेसमेंट में निर्माण के दौरान प्लॉट की दीवार गिरी, दो महिला समेत तीन मजदूरों की मौत

Thu, 05 Jun 2025 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
during construction plat wall fall, 3 labour death
ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र स्थित आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में परिसर में हुई घटना
विज्ञापन

-हादसे में दो मजदूर घायल, निजी अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने दी तहरीर, ठेकेदार हिरासत में लिया
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान खाली प्लॉट की एक दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में पांच मजदूर आ गए। हादसे में गांव सिरसी थाना खन्ना महोबा निवासी अनीता (32), मकबराई महोबा निवासी मालती (34) और उनके पति पुष्पेंद्र (40) की मौत हो गई। वहीं गांव ननोरा थाना श्रीनगर महोबा निवासी धीरेंद्र कुमार (32) और ककोड़ बुलंदशहर निवासी उमेश (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि संबंधित ठेकेदार कुलदीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतकों के परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

हादसे वाली जगह पर काम कर रहे साथी मजदूरों का कहना है कि गुरुवार शाम को आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निर्माण कार्य के दौरान सात मजदूर बेसमेंट में काम कर रहे थे। उसी दौरान बगल में स्थित एक खाली प्लॉट की दीवार अचानक गिर गई। इससे बेसमेंंट में काम कर रही अनीता, मालती और उनके पति पुष्पेंद्र के अलावा धीरेंद्र कुमार और उमेश दीवार के मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ईकोटेक-1 और थाना कासना पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को तुरंत किसी तरह बेसमेंट से निकालने के बाद एंबुलेंस की मदद से तत्काल डेल्टा-1 स्थित ग्रीन सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अनीता, मालती और पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जहां घायलों की हालत को स्थिर बताया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि पिछले दिनों बारिश हुई थी। इस कारण आशंका है कि कंपनी के बगल में स्थित खाली प्लॉट की दीवार की नींव कमजोर हो गई। नींव धंसने के कारण ही दीवार गिरने की आशंका है।
विज्ञापन


मुआवजे और जवाबदेही की मांग

सभी मजदूर कुछ दिन पहले ही रोजगार के लिए आए थे। पुलिस ने घायलों के अलावा मृतकों के परिजन को इसकी सूचना दी है। हादसे की खबर से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद परिजन मौके पर अस्पताल पहुंचे। मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और ठेकेदार के अलावा बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। मृतकों के परिजन का कहना है कि मजदूरों की मौत से उनके घर में रोजी-रोटी का संकट हो गया है। मृतकों की मेहनत से घर का चूल्हा जलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार की लापरवाही आई सामने

घटना स्थल पर काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। न तो मजदूरों को किसी तरह का सुरक्षात्मक उपकरण मुहैया कराया गया था। बेसमेंट में काफी समय से काम चल रहा था, लेकिन नियमों और सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी की जा रही थी। मलबा हटाने में भी देरी हुई क्योंकि न तो क्रेन मौजूद थी और न ही एंबुलेंस की कोई त्वरित व्यवस्था। ठेकेदार ने सुरक्षा नियमों का पालन किया। मजदूरों को बिना हेलमेट और बेल्ट के जोखिम भरे काम में लगाया गया था। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।






बेसमेंट में निर्माण कार्य करने के दौरान एक दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हुई है। दो मजदूर घायल हुए हैं। मामले में ठेकेदार को हिरासत में लिया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। -सुधीर कुमार, एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed