फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dupatta's swing becomes a noose and gets stuck around the girl's neck, she dies

Noida News: दुपट्टे का झूला फंदा बन बच्ची के गले में फंसा, मौत

Mon, 14 Oct 2024 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Dupatta's swing becomes a noose and gets stuck around the girl's neck, she dies
दुपट्ïटे का झूला फंदा बन बच्ची के गले में फंसा, मौत
विज्ञापन


- छत पर दो स्लैब के बीच दुपट्ïटे से लटककर झूल रही थी बच्ची, सदरपुर की घटना

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सदरपुर कॉलोनी में रविवार को छत पर दो स्लैब के बीच दुपट्टे से झूला झूलने के दौरान बच्ची के गले में फंस गया। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदरपुर कॉलोनी निवासी असलम अहमद कबाड़ी का काम करते हैं। उनकी 9 साल की बेटी नाजिया अपने घर की छत पर दो स्लैब के बीच दुपट्टा बांधकर झूला झूल रही थी। उस वक्त उसका पांच साल का छोटा भाई भी साथ में था। बच्ची झूला झूलते-झूलते घूम गई और दुपट्टे का फंदा बन गया। इसके बाद वह बेहोश गई तब छोटे भाई ने चिल्लाना शुरू कर दिया। घर के लोग वहां पहुंचे। उसे फंदे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में अब तक पुलिस को घरवालों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


परिवार में छाया मातम
इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। परिवार के लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि यह घटना अचानक कैसे हो गई। हालांकि परिवार के लोग आसपास होते थे। सोमवार को परिवार का कोई बड़ा सदस्य छत पर नहीं था और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को अकेले में झूला न झूलने दें
अगर झूला झूलने के दौरान घर का कोई बड़ा सदस्य होता तब यह घटना होने से बच सकती थी। अगर आपके घर में भी कोई बच्चा हो तो उसे अकेले न छोड़ें। जब यह घटना हुई और आसपास घर का कोई बड़ा होता तब दुपट्टे को तुंरत गले से निकाल सकता था।

पहले भी हुई है घटनाएं

इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं जनपद में हुई है। तीन साल पहले सलारपुर गांव में भी एक बच्चे की झूला झूलने के दौरान रस्सी से फंदा लग गया था। उसकी भी मौत हो गई थी। ग्रेनो के सम्राट मिहिर भोज पार्क में झूला झूलते समय करंट लगने से 12 साल के हर्षित की मौत हो गई थी। नोएडा के सेक्टर-45 के सोम बाजार में लगे मेले में झूले से गिरने से महिला की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे। इस हादसे में घायल महिला उषा की गर्दन की हड्डी टूट गई थी।

बच्चों पर रखें ध्यान
- बच्चों को अकेले में न छोड़ें।

- बच्चों को झूला झूलने के दौरान नजर रखें।

- दुपट्टे या रस्सी के झूलों पर बच्चों को भेजने से बचें।

- घर में ऐसे झूले न बनाएं जिसमें खतरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed