फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Due to noise pollution, the work of removing the debris of Twin Tower stopped

Noida News: ध्वनि प्रदूषण की वजह से ट्विन टावर का मलबा हटाने का काम रुका

Thu, 19 Jan 2023 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Due to noise pollution, the work of removing the debris of Twin Tower stopped
ध्वनि प्रदूषण की वजह से ट्विन टावर का मलबा हटाने का काम रुका
विज्ञापन

- मशीनों से तय मानक से ज्यादा हो रहा था शोर, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में मानक के उल्लंघन की बात आई सामने
83 डेसिबल तक हो रहा शोर

55 डेसिबल की है अनुमति
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-93ए सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट ट्विन टावर के मलबे को हटाने का काम एक बार फिर रोक दिया गया है। मलबा हटाने के दौरान लगी मशीनों से तय मानक से ज्यादा शोर होने की वजह से काम रोका गया। यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से इस बाबत एक रिपोर्ट भी दी गई है।
इससे पहले पांच मशीनों से मलबे को तोड़ने के दौरान ध्वनि का स्तर 85 डेसिबल तक आ रहा था। बीते 10 जनवरी को नोएडा प्राधिकरण के साथ बैठक में इस पर विचार किया गया और तीन मशीनों से मलबे को तोड़ने की अनुमति दी गई। लेकिन यूपीपीसीबी की रिपोर्ट में बताया गया कि इन तीन मशीनों से भी ध्वनि का स्तर 83 डेसिबल तक आ जा रहा है। लिहाजा प्राधिकरण ने दी गई अनुमति को वापस ले ली है। एमराल्ड कोर्ट और आसपास के लोगों ने भी इस रिपोर्ट के बाद अपनी मांगों को उचित बताया। स्थानीय निवासियों ने ध्वनि प्रदूषण की वजह से उनको परेशानी की बात कही थी।
विज्ञापन

अब मलबे को हटाने वाली निजी एजेंसी, एडिफिस इंजीनियरिंग, दूसरे स्टेक होल्डर, आरडब्ल्यूए और नोएडा प्राधिकरण के बीच शुक्रवार को बैठक होगी। बैठक में मलबे को तोड़ने के दौरान ध्वनि के स्तर को कम करने पर विचार किया जाएगा। मानक के मुताबिक आवासीय क्षेत्रों में 55 डेसिबल से ज्यादा ध्वनि का स्तर नहीं होना चाहिए। मलबे को हटाने वाली एजेंसी ने भी तब तक के लिए काम करने से मना कर दिया है, जब तक कि इस मामले का समाधान नहीं निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि नोएडा प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों की ओर से 45 दिन की दी गई अवधि को बढ़ाने से मना कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी को इतने दिनों में ही मलबे को हटाना होगा। हालांकि उन्होंने इस मामले का जल्द से जल्द समाधान कराने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed