फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Due to maintenance, the lift will remain closed for two hours every four days

Noida News: मेंटेनेंस के चलते चार दिन तक दो-दो घंटे बंद रहेगी लिफ्ट

Sun, 22 Jun 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Due to maintenance, the lift will remain closed for two hours every four days
-आज से होगी मरम्मत, सुबह 10.30 से 12.30 बजे और एक से तीन बजे तक बंद रहेगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विक्ट्री वन सेंट्रल सोसाइटी में सोमवार से चार दिनों तक लिफ्ट की मरम्मत की जाएगी। लिफ्ट के मरम्मत के दौरान हर दिन दो घंटे लिफ्ट बंद रहेगी। सोसाइटी के मेंटेनेंस की ओर से इसकी जानकारी निवासियों को दी गई है। निवासियों का कहना है कि हर टॉवर में एक ही लिफ्ट है। यदि वह दोे घंटे के लिए बंद कर दी जाएगी तो फिर 19वीं मंजिल पर रह रहे लोगों का क्या होगा। उन्हें सीढ़ियों से ऊपर नीचे आना होगा।

उनका कहना है कि हर मंजिल में चार फ्लैट हैं। कई फ्लैटों में रह रहे बुजुर्ग बीमार हैं। यदि उन्हें आकस्मिक कहीं ले जाना पड़ा तो कैसे होगा। नियमों के अनुसार हर टॉवर में दो लिफ्ट होनी चाहिए,लेकिन बिल्डर की ओर से ऐसा नहीं किया गया। सोसाइटी में रहने वाले प्रशांत का कहना है कि लिफ्ट के मरम्मत का समय बेहद गलत है। सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे और एक से तीन होगा। जिस समय लोगों का अधिक आना जाना होता है। आरोप है कि बिल्डर की ओर से बिल्डर ने करोड़ रुपये ले लिए,लेकिन एक ही लिफ्ट हर टॉवर में लगाई। 19 मंजिल की बिल्डिंग में सिर्फ 1 लिफ्ट दी है। जबकि नियम ही दो लिफ्ट का है। अब दो घंटे चार दिन लोगों को कैद रहना होगा। मेंटेनेंस प्रभारी हरी कृष्णा ने बताया कि हर महीने लिफ्ट की मरम्मत की जाती है। निवासियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed