फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Due to extreme heat, electricity consumption reached a record 2600 MW

Noida News: भीषण गर्मी से रिकॉर्ड 2600 मेगावाट तक पहुंची बिजली की खपत

Mon, 16 Jun 2025 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Due to extreme heat, electricity consumption reached a record 2600 MW
-अब तक की सबसे बड़ी मांग, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ने से बढ़ी कटौती की समस्या
विज्ञापन

सोमवार को मौसम में बदलाव से मिली गर्मी से राहत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भीषण गर्मी ने नोएडा में बिजली विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर में बिजली की मांग इस बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जो अधिकतम 2600 मेगावाट तक दर्ज की गई। यह अब तक की सबसे अधिक मांग है, जिसने बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भारी दबाव डाला है। बढ़ती मांग के कारण कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या ने उपभोक्ताओं को परेशान किया है।

पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के कारण एयर कंडीशनर और कूलर जैसे उपकरणों का उपयोग बढ़ने से बिजली की खपत में इजाफा हुआ है। अत्यधिक लोड के चलते कई इलाकों में अनियोजित कटौती हो रही है। इससे निवासियों को गर्मी में और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से सेक्टर 62, 137, 142,143,145,146 आदि क्षेत्रों में बिजली कटौती की शिकायतें अधिक रही हैं। हालांकि, सोमवार को मौसम में बदलाव के कारण तापमान में कमी आई है, जिससे बिजली की मांग में कुछ राहत मिली है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से ऊर्जा संरक्षण की अपील की है। कहा है कि वह आपूर्ति को स्थिर करने के लिए अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग कर रहा है। अधीक्षण अभियंता विवेक पटेल का कहना है कि विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता में बढ़ोतरी और लाइनों को दुरूस्त करने का काम लगातार चल रहा है। वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। प्रयास है उपभोक्ताओं को कम से कम कटौती का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed