{"_id":"640491a8ffe86dc0210dc934","slug":"du-will-have-placement-and-internship-drive-on-march-21-22-noida-news-c-340-1-del1004-7227-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीयू में 21-22 मार्च को होगी प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीयू में 21-22 मार्च को होगी प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव
विज्ञापन
-कार्यक्रम में 20 से अधिक कंपनियों के पहुंचने की संभावना
-यूजी-पीजी के नियमित कॉलेज के छात्र ले सकते हैं हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी-पीजी के छात्रों को नौकरी व इंटर्नशिप करने का अवसर देने जा रहा है। डीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर के तत्वाधान में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से आगामी 21-22 मार्च को एक जॉब मेला(प्लेसमेंट व इंटर्नशिप) ड्राइव आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 20 से छोटी बड़ी कंपनियों के पहुंचने की संभावना है। मेले में यूजी-पीजी के नियमित कॉलेजों के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।
इस प्लेसमेंट सेशन में जहां अंतिम वर्ष के छात्रों को कंपनियां नौकरी की पेशकश करेंगी। जबकि पहले व दूसरे वर्ष के छात्रों को इंटर्नशिप करने की पेशकश की जाएगी। डीयू में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के छात्रों के लिए यह आखिरी प्लेसमेंट सेशन है। इसमें हिस्सा लेने के लिए छात्र 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अब सितंबर से कंपनियों के कैंपस आने का सिलसिला शुरू होगा। उससे पहले अगस्त-सितंबर से अगले सत्र के लिए सेशन में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
प्लेसमेंट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्र इस प्लेसमेंट सेशन में भाग नहीं ले सकते हैं। आखिरी प्लेसमेंट सेशन के लिए कई कंपनियों से बातचीत जारी है। जिससे कि छात्रोंं को अच्छे प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हो सकें। जल्द ही कंपनियों के नामों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। प्लेसमेंट सेशन मेें हिस्सा लेने केे लिए छात्रों का पंजीकरण कराया जाना जरूरी है। बीते साल प्लेसमेंट व इंटर्नशिप के लिए करीब चार हजार से अधिक आवेदन किए गए थे। औसतन 3.5 लाख वार्षिक पैकेज की पेशकश की गई थी। जबकि अधिकतम वार्षिक पैकेज 6 लाख से ऊपर का था।