फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU Vice Chancellor celebrates Diwali with employees

Noida News: डीयू कुलपति ने कर्मचारियों संग मनाई दिवाली

Fri, 17 Oct 2025 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
DU Vice Chancellor celebrates Diwali with employees
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने शुक्रवार को सफाई, सुरक्षा सहित बागवानी कर्मचारियों के साथ दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। साथ ही कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान के विकास में सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का अपना-अपना महत्वपूर्ण योगदान होता है। सभी लोग संस्थान की रीढ़ होते हैं। शिक्षकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के साथ-साथ यह सभी कर्मचारी भी विश्वविद्यालय का अभिन्न अंग हैं। अगर कोई कार्य सुचारू रूप से संपादित होता है तो उसमें इन सभी का किसी न किसी रूप में महत्वपूर्ण सहयोग अवश्य रहता है। इस मौके पर डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी, दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी और सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष अनूप लाठर भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed