फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU: Selfie points of India's achievements will be made in 53 colleges

डीयू : 53 कॉलेजों में बनेंगे भारत की उपलब्धियों के सेल्फी प्वाइंट

Sat, 02 Dec 2023 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
DU: Selfie points of India's achievements will be made in 53 colleges
I-अंतरिक्ष यात्रा, खेल, ग्रामीण विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल कनेक्टिविटी की जानकारी देने के निर्देशI
विज्ञापन

I-यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र I
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIजेएनयू, जामिया, दिल्ली विश्वविद्यालय के 53 कॉलेजों समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के कैंपस में भारत की उपलब्धियों को दर्शाते सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसमें अंतरिक्षII यात्रा, खेल उत्कृष्टता, बुनियादी ढांचे व महिला नेतृत्व वाले विकास, सतत ग्रामीण विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल कनेक्टिविटी समेत कई अन्य क्षेत्रों की उपलब्धियों को दर्शाते सेल्फी प्वाइंट बनेंगे। इसका मकसद छात्रों को भारत की इन उपलब्धियों के बारे में जागरूक करवाना है। खास बात है कि शिक्षा क्षेत्र में एनईपी 2020, एक भारत-श्रेष्ठ भारत, हैकाथॉन, आईआईटी दिल्ली और मद्रास के विदेश में स्थापित होने वाले कैंपस मुख्य हैं। I
Iविश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रों को भारत की उपलब्धियों की जानकारी होना जरूरी है। इसीलिए सभी उच्च शिक्षण संस्थानों समेत दिल्ली विश्वविद्यालय के 53 कॉलेजों के प्रबंधन को इन विषयों के सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए पत्र लिखा गया है। ताकि छात्र सेल्फी के माध्यम से इन उपलब्धियों के बारे में जान सकें। संस्थान केवल शिक्षा मंत्रालय द्वारा साझा किए गए 3डी लेआउट में अनुमोदित डिज़ाइन के अनुसार सेल्फी पॉइंट लगा सकते हैं। ये सेल्फी पॉइंट न केवल गर्व के स्रोत के रूप में काम करेंगे, बल्कि प्रत्येक नागरिक को उन परिवर्तनकारी पहलों के बारे में भी बताएंगे जिन्होंने वैश्विक मंच पर भारत के विकास को बढ़ावा दिया है। छात्रों और आगंतुकों को इन विशेष क्षणों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कैद करने और साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।I
विज्ञापन

I सेल्फी पॉइंट की थीम में एक भारत- श्रेष्ठ भारत जैसी राष्ट्रीय पहल और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 के प्रमुख क्षेत्रों का व्यापक स्पेक्ट्रम शामिल है। यूजीसी का मानना है कि इन संस्थानों में सेल्फी पॉइंट राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करने के लिए एक गतिशील और आकर्षक स्थान के रूप में उभरेंगे और युवाओं में जागरूकता पैदा होगी और भावी पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। I
विज्ञापन
विज्ञापन

I----I
I3 डी लेआउट वाले डिजाइन: I
Iसेल्फी प्वाइंट 3 डी लेआउट डिजाइन वाले होंगे। सेल्फी प्वाइंट को थीम के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसमें एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी का कटऑउट भी होगा। दरअसल, युवाओं में सेल्फी विद पीएम का सबसे अधिक क्रेज रहता है। प्रधानमंत्री संग्रहालय से लेकर अन्य सेल्फी प्वाइंट में भी युवा पीएम के साथ वाली सेल्फी लेना पसंद करते हैं। I

I---I
Iजेएनयू, जामिया, बीएचयू भी शामिल: I
Iयह सेल्फी प्वाइंट डीयू के अलावा जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया,बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी समेत अन्य विश्वविद्यालय में भी बनाए जाएंगे। कैंपस में एक जगह निर्धारित करके यह सेल्फी प्वाइंट बनेंगे। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed