फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU extended the date for filling exam form for UG courses

Noida News: डीयू ने यूजी कोर्सेज के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

Fri, 06 Oct 2023 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
DU extended the date for filling exam form for UG courses
-दिसंबर-जनवरी में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 18 अक्तूबर तक भरे जा सकते हैं फॉर्म
विज्ञापन


-6 अक्तूबर तक पूर्व में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की दिसंबर-जनवरी में होने वाली स्नातक स्तर की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए अब तक परीक्षा फॉर्म न भर पाने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। डीयू ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। नियमित व एनसीवेब की पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें व नौवे सेमेस्टर के सभी स्नातक प्रोग्राम की परीक्षाओं के लिए अब 18 अक्तूबर रात 11 बजकर 55 मिनट तक भर सकते हैं। इससे पहले परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि छह अक्तूबर थी। विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा की ओर से इस संबंंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।


परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पोर्टल का एक लिंक hhps://slc.uod.ac.in भी जारी किया गया है। विद्यार्थियों को पोर्टल पर जाकर परीक्षा फॉर्म भरने से पहले नामांकन नंबर के माध्यम से पंजीकरण करना है। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए उन्हें मूलभूत जानकारी, नाम, नामांकन संख्या, प्रोग्राम का चयन करना होगा। हर विद्यार्थी के लिए परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी पंजीकरण नहीं करते और परीक्षा फॉर्म नहीं भरते तो वह परीक्षा नहीं दे सकेंगे। पोर्टल पर दिए लिंक के माध्यम से ही उन्हें परीक्षा शुल्क का भुगतान भी करना होगा। यदि छात्रों ने संबंधित फैकल्टी, विभाग व कॉलेज को परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है, तो उन्हें वहां से रिफंड करवाना होगा। परीक्षा फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी आती है या गलती हो जाती है तो विद्यार्थी संबंधित फैकल्टी, विभाग व कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म भरने के बाद छात्रोंं को फॉर्म की कॉपी के प्रिंटआउट को सुरक्षित रखना होगा। छात्रों को एडमिट कार्ड उनके संबंधित कॉलेज द्वारा परीक्षा फॉर्म की पुष्टि के बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed