फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU: Executive and Academic Council Elections concluded, results today

डीयू : कार्यकारी व विद्वत परिषद के चुनाव संपन्न, नतीजे आज

Thu, 09 Feb 2023 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
DU: Executive and Academic Council
Elections concluded, results today
42 मतदान केंद्रों पर शिक्षकों ने डाले वोट, नतीजे आज से
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की सर्वोच्च संस्था कार्यकारी परिषद (ईसी) व विद्वत परिषद (एसी) के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुआ मतदान शाम को संपन्न हो गया। डीयू के विभिन्न कॉलेजों व विभागों में 42 मतदान केंद्रों पर सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक शिक्षकों ने अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट डाले। शाम तक करीब 85 फीसदी वोटिंग हुई। एसी की 26 सीटों के लिए 32 और ईसी की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। अब शुक्रवार को चुनाव के नतीजे आने शुरू होंगे।


चुनाव के मद्देनजर विभिन्न शिक्षक संगठन प्रचार में जी जान से जुटे हुए थे। एसी व ईसी में अपने संगठन के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए शिक्षक संगठनों ने कोई कसर नहीं छोड़ रखी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अरबिंदो कॉलेज (सुबह व सांध्य पाली) में 172 में से कुल 162 शिक्षकों ने वोट डाले। हंसराज कॉलेज में 207 में से 189, किरोड़ीमल कॉलेज में 214 में से 199, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में 175 में से 159, कमला नेहरू कॉलेज में 148 में से 124, गार्गी कॉलेज में 208 में से 168, स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में 170 में से 160, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में 175 में से 148, दयाल सिंह में 344 में से 315 वोट पड़े। पीजीडीएवी में 269 वोट पड़े, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में ईसी के लिए 694 में से 548, एसी के लिए 586 में से 493 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed