{"_id":"608453d98ebc3e82aa0eb976","slug":"dtp-team-demolished-carrriage-way-in-unauthrised-colonies-mewat-news-noi578852217","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजनाकार की टीम ने अवैध प्लॉटिंग के रास्ते तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजनाकार की टीम ने अवैध प्लॉटिंग के रास्ते तोड़े
विज्ञापन
पुन्हाना। जिला योजनाकार विभाग ने पुन्हाना में सरकारी अस्पताल के सामने और ट्रक मार्केेट के नजदीक बनाई जा रही अवैध कालोनियों पर पीला पंजा चलाकर रास्तों को तोड़ दिया। वहीं आगे से अवैध प्लॉटिंग करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विभाग के कनिष्ठ अभियंता नसीम अहमद ने बताया कि पांच एकड़ जमीन पर बिना किसी मंजूरी नई अवैध कालोनियां बसाने की तैयारी चल रही है। जहां पर भू-माफियों ने अवैध कालोनी बसाने से पहले रास्ते बना रखे हैं। डीटीपी वेद प्रकाश और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में अवैध कालोनियों के रास्तों को जेसीबी चलाकर तोड़ दिया है।
उन्होंने बताया कि पुन्हाना में जितनी भी अवैध कालोनियां बसाने के लिए रास्ते बना रखे हैं उन सभी को एक-एक करने तोड़ा जा रहा है। पहले जमीन मालिकों को नोटिस भेजकर सूचित किया जाता है। अगर फिर भी कोई नहीं मानता तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जो भी अवैध कालोनियां बसाई जाएंगी उन्हें तोड़ा जाएगा। अवैध निर्माण करने वालों पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पुन्हाना में जांच पड़ताल के बाद ही कोई भी दुकान, प्लाट खरीदें। यहां करीब सात अवैध कालोनियां पहले ही हैं जबकि कुछ और अवैध कालोनियां लोग बसाने के फिराक में है। इन्हें किसी भी कीमत पर बसने नहीं दिया जाएगा।