फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DTC's Mini Devi bus hit nine vehicles,

Noida News: डीटीसी की मिनी देवी बस ने नौ वाहनों को टक्कर मारी, ऑटो चालक की मौत...

Mon, 04 Aug 2025 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
DTC's Mini Devi bus hit nine vehicles,
नोएडा के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

-पूर्वी दिल्ली के शकरपुर स्थित विकास मार्ग पर हुआ हादसा
-एक स्कूटी, ऑटो व सात कारों में मारी थी टक्कर
-मौके से पकड़ा बस चालक, पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में विकास मार्ग पर सोमवार सुबह डीटीसी की मिनी देवी बस ने एक के बाद एक 9 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त एकता कालोनी, शहीद नगर, चिकंबरपुर, गाजियाबाद निवासी मोहम्मद दीन (63) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बस चालक सेक्टर-63, नोएडा निवासी नरेंद्र (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि मोहम्मद दीन अपने परिवार के साथ शहीद नगर की एकता कालोनी में रहता था। इसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां व दो बेटे हैं। दीन पेशे से ऑटो चालक थे। सोमवार सुबह वह घर से ऑटो लेकर निकले थे। इस बीच विकास मार्ग पर पहुंचकर वह सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इस बीच पीछे से आई नई दिल्ली से झील जा रही डीटीसी की मिनी इलेक्ट्रिक बस ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी। इसके बाद ऑटो को टक्कर मारते हुए बस ने एक के बाद एक सात कारों को टक्कर मार दी। इससे मौके पर हाहाकार मच गया। बस में उस समय कई सवारियां मौजूद थीं। गनीमत यह रही कि बस, कार व स्कूटी सवार कोई जख्मी नहीं हुआ। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसका चालक मोहम्मद दीन बुरी तरह जख्मी हो गया। उनको फौरन हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार बस चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ने से हादसा हुआ। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed