{"_id":"69973424098431058204b11d","slug":"dssdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-88213-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक और युवती की बेसबॉल बैट से पिटाई के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक और युवती की बेसबॉल बैट से पिटाई के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- चारमूर्ति के पास नर्सरी कट तिराहे से हुई आरोपी की गिरफ्तारी, पहले दो आरोपी जा चुके हैं जेल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के बाहर वेलेंटाइन डे की रात हॉर्न बजाने के विवाद में दो युवक और दो युवतियों से मारपीट और कार में तोड़फोड़ की घटना में वांछित आरोपी को बिसरख कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को चारमूर्ति के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी फिरोज के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी की रात कुछ युवकों ने आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के पास दो लड़कों और दो लड़कियों के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की लिखित तहरीर पर थाना बिसरख में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों शाहरूख और अजीम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। जेल जा चुका आरोपी शाहरुख गिरफ्तार हुए फिरोज का छोटा भाई है। फिरोज घटना के बाद से फरार चल रहा था।