फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgsfdg

Noida News: खेत में मिली लापता युवक की लाश, शक की सुई बड़े भाई पर

Sun, 22 Feb 2026 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
dsgsfdg
-32 लाख मुआवजे की रकम को लेकर चल रहा था विवाद
विज्ञापन

-पांच दिन से गायब था युवक, पिता ने बड़े बेटे समेत तीन को कराया नामजद


रबूपुरा। रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव कलूपुरा में पांच दिन से गायब युवक का रविवार को गन्ने के खेत में शव मिला। ग्रामीणों ने जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पिता ने अपने बड़े बेटे पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कलूपुरा निवासी सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि उनका छोटा बेटा सुखदेव (32) पिछले 5 दिन से लापता था। वह 17 फरवरी को सुबह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पिता ने बताया कि बड़े बेटे हरकेश से उनका रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। हरकेश ने छोटे भाई सुखदेव की हत्या करने की धमकी भी दी थी।

मुआवजे के रुपयों को लेकर था विवाद : सुरेश चंद ने बताया कि उनकी पौन बीघा जमीन अधिग्रहित की गई थी। इसके एवज में उन्हें 32 लाख रुपये मुआवजा मिला था। मुआवजे का रुपया उन्होंने दोनों बेटों में बांट दिया था। हरकेश की शादी हो चुकी थी, इसलिए उन्होंने उसे साढ़े चार लाख रुपये ज्यादा भी दिये थे। इसके बाद भी हरकेश रुपयों को लेकर विवाद कर रहा था। वह सारे रुपये खुद लेना चाहता था।
विज्ञापन


फरीदाबाद में रहकर नौकरी करता था मृतक : सुरेश ने बताया कि रुपयों को लेकर आए दिन विवाद चलता रहता था। इसलिए उनका छोटा बेटा सुखदेव फरीदाबाद चला गया था और वहीं रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। बीच-बीच में वह घर आता था। बड़ा बेटा हरकेश हमेशा छोटे को जान से मारने की धमकी देता था। घटना के पहले भी हरकेश ने अपनी मां से कहा था कि अब रोने के लिए तैयार हो जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से गायब है आरोपी भाई : सुखदेव के लापता होने के बाद परिवार के लोग थाने जाकर शिकायत करना चाहते थे। शुक्रवार को सुरेश थाने जा रहे थे और उन्होंने हरकेश को साथ चलने के लिए कहा। जिसके बाद सुखदेव ने कहा कि वह खेत से लौटकर आ रहा है। इसके बाद वह गायब हो गया और घर नहीं लौटा। पिता सुरेश ने बताया कि बड़े बेटे हरकेश की शादी लगभग 22 साल पहले हो चुकी है। उसके दो बेटे हैं और बड़े बेटे की शादी भी हो चुकी है। छोटे बेटे सुखदेव की शादी की बात चल रही थी। शादी की चर्चाएं शुरू होने के बाद से हरकेश और ज्यादा विवाद करने लगा था।

पत्नी हिरासत में, तीन के खिलाफ केस दर्ज : सुखदेव का रविवार को शव मिलने के बाद बड़ा भतीजा हिमांशु भी घर से भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने हरकेश की पत्नी उमेश को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। सुरेश चंद की शिकायत पर पुलिस ने उनके बड़े बेटे हरकेश, हरकेश के बड़े बेटे हिमांशु और ससुर अनिल निवासी जेवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप : परिवार के लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बताया कि पुलिस उन्हें दो दिन से टहला रही थी। पहले पुलिस ने उन्हें झांझर थाने जाने के लिए कह दिया। इसके बाद झांझर पुलिस ने उन्हें रबूपुरा भेजा। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस समय से कार्रवाई शुरू कर देती तो शायद सुखदेव की जान बच सकती थी। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article