फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgfdg

Noida News: एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचकर 59.51 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 22 Feb 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
dsgfdg
- पीड़ित को रजिस्ट्री के लिए टालते रहे आरोपी, फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट क्षेत्र में एक ही फ्लैट को कई लोगों को बेचकर 59.51 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नीरज कुमार उसकी पत्नी, पूनम पांडेय, आकाश शर्मा व आरोपी के मंटू शर्मा एवं सरोज नामक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आबूनस महागुन मायवुड्स सेक्टर-16 सी निवासी पीड़ित अरुण मन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक फ्लैट खरीदना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी एजेंट आकाश कुमार शर्मा और उनके पिता मंटू कुमार शर्मा से हुई थी। दोनों ने उन्हें ऑक्सफोर्ड स्क्वायर सुपरटेक इको विलेज-3 सेक्टर-16बी स्थित एक फ्लैट दिखाया। बताया गया कि यह फ्लैट पूनम पांडेय के नाम पंजीकृत है और उनके पति नीरज कुमार तिवारी को पावर ऑफ अटॉर्नी प्राप्त है। आकाश शर्मा, मंटू शर्मा, नीरज तिवारी, पूनम पांडेय और सरोज राय ने मिलकर एक करोड़ रुपये में सौदा तय कराया। 2 दिसंबर 2025 को एग्रीमेंट टू सेल कराया गया और अरुण मन्नी ने विभिन्न किश्तों में कुल 59.51 लाख रुपये पूनम पांडेय को अदा कर दिए। इसके बाद उन्हें फ्लैट का कब्जा भी दे दिया गया। उन्होंने कई बार शेष राशि लेकर रजिस्ट्री कराने का आग्रह किया, लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। कुछ दिनों बाद अन्य लोग फ्लैट पर पहुंचे और अपने पास भी उसी फ्लैट का एग्रीमेंट होने का दावा किया। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed