फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgfd

Noida News: साइबर जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 22 लाख रुपये की ठगी की

Wed, 05 Aug 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
dsgfd
साइबर जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 22 लाख रुपये की ठगी की
विज्ञापन

- मुंबई पुलिस के साइबर अधिकारी बनकर किया फोन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर आरटीजीएस से कराई रकम ट्रांसफर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने एक बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी देकर एक दिन के लिए डिजिटल अरेस्ट कर लिया और 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने खुद को मुंबई साइबर पुलिस का अधिकारी बताकर पीड़ित को कई घंटे तक मानसिक दबाव में रखा और जांच प्रक्रिया का हवाला देते हुए बैंक खाते में पूरी रकम जमा करा ली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-37 निवासी बुजुर्ग के पास 31 जुलाई को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई साइबर विभाग का आईपीएस अधिकारी गौतम बताया। उसने कहा कि आपके आधार और पहचान संबंधी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर एक बैंक खाता खोला गया है, जिसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया गया है। इसके बाद ठगों ने लगातार बातचीत कर पीड़ित पर मानसिक दबाव बनाया। उनसे बैंक खातों, जमा पूंजी, परिवार और वित्तीय लेन-देन की पूरी जानकारी हासिल कर ली।
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को जांच अधिकारी बताते हुए कहा कि मामले की जांच पूरी होने तक उनकी रकम की वैधता की पुष्टि जरूरी है। इसके लिए उन्हें अपनी जमा पूंजी सरकारी जांच के नाम पर एक निर्धारित बैंक खाते में भेजनी होगी। ठगों की बातों पर विश्वास कर पीड़ित अगले दिन बैंक पहुंचे और आरटीजीएस के माध्यम से 22 लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद आरोपियों का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस संबंधित बैंक खाते, खाताधारकों की पहचान, मोबाइल नंबर, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed