{"_id":"6aedf4dba47f5cba2605748f","slug":"dsgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111352-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्रेडिट कार्ड से बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 1.95 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्रेडिट कार्ड से बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 1.95 लाख की ठगी
विज्ञापन
- फेसबुक पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क, घर पहुंचकर आरोपी ने कार्ड से किए तीन लेन-देन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा। क्रेडिट कार्ड के जरिये बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.95 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखकर संबंधित कंपनी से संपर्क किया था। इस मामले में थाना बिसरख पुलिस ने अमित शर्मा और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहबेरी निवासी अमित गोस्वामी ने 31 अक्तूबर को फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें क्रेडिट कार्ड से बैंक खाते में रकम भेजने की सुविधा देने का दावा किया गया था। उनका संपर्क नेक्सो पेमेंट सर्विसेज नामक कंपनी से हुआ। एक नवंबर को अमित शर्मा खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर अमित गोस्वामी के घर पहुंचा। उसने कंपनी में काम करने और क्रेडिट कार्ड से बैंक खाते में रकम भेजने का भरोसा दिलाया।
आरोपी ने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी हासिल करने के बाद अपने मोबाइल से तीन लेन-देन किए। इनमें 75 हजार, 80 हजार और 40 हजार रुपये शामिल थे। पीड़ित ने इन लेन-देन की अनुमति नहीं दी थी और न ही किसी के साथ ओटीपी साझा किया। रकम कटने के बाद आरोपी ने जल्द खाते में वापसी की बात कही, लेकिन बाद में असमर्थता जताई। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित उसे थाने लेकर पहुंचा। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि मामले की मामले की जांच की जा रही है।