{"_id":"6afb0ff77ef402e60306214e","slug":"dsfgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4940023-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: न पसीना बहाया, न कसरत की... सीधे फॉर्च्यूनर लेकर हो गया फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: न पसीना बहाया, न कसरत की... सीधे फॉर्च्यूनर लेकर हो गया फरार
विज्ञापन
- सेक्टर-62 में जिम से चाबी लेकर बाहर खड़ी थी कार ले गया नाबालिग, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-62 में एक जिम के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई। आरोपी जिम के अंदर पहुंचा और काउंटर पर रखी कार की चाबी उठाकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार को बरामद कर लिया है।
पीड़ित विजेंद्र सिंह सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहलोलपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपनी फॉर्च्यूनर कार से सेक्टर-62 स्थित फिटनेस प्वाइंट जिम पहुंचे थे। उन्होंने कार जिम के बाहर खड़ी की और उसकी चाबी अंदर काउंटर पर रख दी। आरोप है कि इसी दौरान एक अज्ञात युवक जिम के अंदर आया और थोड़ी देर जिम में रूका। इसी दौरान मौका पाकर काउंटर से चाबी उठाकर बाहर निकल गया। इसके बाद वह कार लेकर फरार हो गया। काफी तलाश करने के बाद जब कार का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी अमित कुमार तोमर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार को बरामद कर लिया गया है। आरोपी एक नाबालिग है जिसको संरक्षण में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।
!