{"_id":"69aeedaa4fe114bd59057733","slug":"dsfgf-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4760-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पैर में फ्रैक्चर होने पर अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज के दाैरान माैत पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पैर में फ्रैक्चर होने पर अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज के दाैरान माैत पर भड़के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ग्रेनो के आरोध्य धरा अस्पताल में चल रहा था इलाज, परिजन ने इंजेक्शन का हाई डोज देने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी।
यमुनासिटी। जेवर के एक निजी अस्पताल में सोमवार को ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत हो गई। मरीज के पैर में फ्रैक्चर हुआ था, जिसका सोमवार को ऑपरेशन किया जाना था। जब मरीज की मौत की सूचना परिवार के लोगों को मिली तो उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों में से कुछ ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
जेवर के गांव कुरैब निवासी जितेंद्र ने बताया कि उनके बड़े भाई बलबीर (45) रविवार को अपने कुर्सी पर चढ़कर पंखा टांग रहे थे और संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिर गए। बलवीर के पैर में गंभीर चोट आई थी और फ्रैक्चर हो गया था। परिवार के लोगों ने उन्हें जेवर के आरोध्य धरा अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने बलवीर के ऑपरेशन की बात कही थी और सोमवार को उनका ऑपरेशन होना था। सोमवार सुबह चिकित्सक बलवीर को ऑपरेशन के लिए लेकर गए। कुछ देर बाद अस्पताल कर्मियों ने बाहर आकर परिजनों को बताया कि उनकी मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। भाई ने बताया कि सुबह परिवार के लोग बलवीर से मिले थे और बातचीत की थी। जब उन्हें ऑपरेशन के लिए ले जाया गया, तब भी वह पूरी तरह से ठीक थे। डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की और इंजेक्शन का हाई डोज दे दिया, जिसके कारण बलवीर की मौत हुई है।
पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन : हंगामे की सूचना पर एसीपी जेवर सार्थक सेंगर, जेवर थाना प्रभारी संजय सिंह व फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने परिवार के लोगों से बात की और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस का कहना है कि परिजन ने पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
परिवार का हो गया है समझौता : जेवर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मरीज की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। दोनों पक्षों की आपस में बात के बाद उनके बीच समझौता हो गया है।