Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह के आरोपी को नहीं मिली अग्रिम राहत

Mon, 01 Dec 2025 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
dsfg
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल कराने के आरोपी सुमित कुमार की दूसरी अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। अदालत ने माना कि मामला गंभीर प्रकृति का है। इससे सार्वजनिक परीक्षा की शुचिता प्रभावित होती है।

मामला थाना सेक्टर-58 का है। अभियोजन के अनुसार 7 मार्च 2025 को आरपीएफ कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी आजाद को ब्लूटूथ डिवाइस और इलेक्ट्रॉनिक सेटअप के माध्यम से नकल करते हुए पकड़ा गया था। पूछताछ में आजाद ने बताया कि उसके भाई असलम ने राहुल और पंकज के माध्यम से नकल का इंतजाम किया था। जिनकी सुमित कुमार से बात हुई थी। आरोप के अनुसार 4 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था और 50 हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे। आजाद ने यह भी बताया कि डिवाइस आईडीजेड-2 सेक्टर-62 नोएडा की 7वीं मंजिल के बाथरूम में ब्रीक्स कंपनी के कर्मचारी अर्जुन डागर ने उपलब्ध कराई थी। आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने तर्क किया कि सुमित का मामले से कोई संबंध नहीं है। उसका नाम केवल सह आरोपियों के बयान पर आने से जोड़ा गया है। पुलिस बिना साक्ष्य गिरफ्तारी करने की फिराक में है। अभियोजन ने कहा कि सुमित पर नकल गिरोह का हिस्सा होने के ठोस आरोप हैं। अदालत ने केस डायरी देखने के बाद आरोपी को राहत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed