फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: तंत्र-मंत्र से इलाज के बहाने बुलाकर दबाव बनाने और मारपीट का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
dsfg
- दादरी में झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक पर मारपीट के आरोप में दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

- परिजनों से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दिलाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी (संवाद)। कस्बा दादरी में इलाज कराने आई दिल्ली की एक युवती ने तांत्रिक और उसके परिजनों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहदरा दिल्ली के बलबीर नगर की रहने वाली नेहा वर्मा ने ऑनलाइन शिकायत दी थी। शिकायत में युवती ने कहा कि उसकी मां उसका इलाज कराने के लिए उसे दादरी कस्बे में बूढ़ा बाबा के तालाब के पास, तुलसी आटा चक्की के नजदीक रहने वाले दौलतराम भगत के पास लेकर आती थीं। वहां लंबे समय तक इलाज चलता रहा और नेहा लगातार वहां जाती रही। तहरीर में आरोप है कि एक बार दौलतराम भगत ने उस पर दबाव बनाकर अपने घर वालों को कुछ मैसेज करवाए। नेहा के मुताबिक नासमझी में उसने वह मैसेज कर दिए। इसके बाद 19 जुलाई 2026 को दौलतराम ने अपने परिजनों से उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करवाई। आरोप है कि उसके साथ बदतमीजी भी की गई। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

नेहा ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह अपनी मां के साथ दिल्ली स्थित घर लौट रही थी। तब रास्ते में आमका रोड पर दौलतराम ने अपने परिजनों से उस पर हमला करवाया। पुलिस ने दौलतराम भगत और उसके अज्ञात परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed