फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dry fruit: police apply for remand of accused

ड्राई फ्रूट्स मामला

Fri, 15 Jan 2021 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
dry fruit: police apply for remand of accused
ड्राई फ्रूट्स फर्जीवाड़ा : मोहित और ओमप्रकाश की रिमांड के लिए लगाई अर्जी
विज्ञापन

नोएडा। फर्जी ड्राई फ्रूट्स कंपनी खोलकर देशभर के हजारों लोगों से 200 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले मोहित गोयल और ओमप्रकाश जांगीड़ को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में बृहस्पतिवार को अर्जी लगाई है। कोर्ट से आदेश होते ही पुलिस दोनों से पूछताछ कर फरार आरोपियों के ठिकाने व फर्जीवाड़े का पता लगाएगी। वहीं, कमिश्नरेट पुलिस गिरोह के सभी बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। आरोपियों की चल अचल संपत्ति जब्त की जाएगी। वहीं, फरार आरोपियों के विदेश भागने की आशंका को लेकर डीसीपी की ओर से लुक आउट नोटिस जारी कराने के लिए ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन को पत्र भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद लुक आउट सर्कुलर देशभर के हवाई अड्डों पर भेजा जाएगा।
पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-62 के कोरेंथम बिल्डिंग में चल रही दुबई ड्राई फ्रूट्स नामक फर्जी कंपनी का पर्दाफाश किया था। कंपनी के मास्टर माइंड मोहित गोयल और एमडी ओमप्रकाश जांगीड़ को गिरफ्तार किया गया था। खुलासे के बाद से सैकड़ों की संख्या में पीड़ित नोएडा पहुंच रहे हैं और अपनी शिकायतें दे रहे हैं। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेगी और इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन

50 पुलिसकर्मियों की टीम लगी
हाई प्रोफाइल केस में कमिश्नरेट के 50 पुलिस कर्मियों की पांच टीमें काम कर रही है। ये टीमें जांच व दबिश में जुटी हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें एनसीआर के अलावा कई राज्यों की शहरों में दबिश दे रही है। मामले में 12 नामजद फरार चल रहे हैं। मोहित गोयल की पत्नी धारणा गर्ग भी फरार है। पुलिस धारणा की भी तलाश में जुटी हुई है। वहीं, इस पूरे मामले का सुमित यादव, प्रदीप निर्वाण, विजय कुमार समेत अन्य आरोपियों को ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेव पार्टी में भी धरा गया था मोहित
रिंगिंग बेल और ड्राई फ्रूट्स कंपनियों का मास्टर माइंड मोहित गोयल हाई प्रोफाइल जिंदगी जीता था। उसे पार्टियों व घूमने का शौक था। मई 2018 में नोएडा पुलिस ने एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-135 में एक फार्म हाउस में दबिश देकर 31 युवतियों समेत 192 लोगों को गिरफ्तार किया था। अमित त्यागी नामक एक शख्स के इस फार्म हाउस में मोहित गोयल भी पकड़ा गया था। पुलिस का कहना है कि मोहित नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम से लेकर विदेशों में भी पूल, रेव पार्टियों में जाता था। इससे पहले वह 2017 में रिंगिंग बेल और फ्रीडम फ्रॉड में भी जेल जा चुका था।

महाराष्ट्र पुलिस ने भी किया संपर्क
जयपुर व कर्नाटक पुलिस के बाद अब महाराष्ट्र पुलिस ने भी नोएडा पुलिस से संपर्क किया है। बृहस्पतिवार को भी दो दर्जन से अधिक पीड़ितों ने नोएडा पुलिस से विभिन्न माध्यमों से संपर्क किया। महाराष्ट्र पुलिस भी आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। वहीं, इस मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही एसआईटी टीम इस परे प्रकरण की जांच शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed