{"_id":"5fff432d8ebc3e2f2338a3b0","slug":"dry-fruit-fraud-with-684-farmers-of-arunachal-noida-news-noi5597316129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल के ६८४ किसानों को भी ड्राई फ्रूट्स गैंग ने ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुणाचल के ६८४ किसानों को भी ड्राई फ्रूट्स गैंग ने ठगा
विज्ञापन
ड्राई फ्रूट्स मामला : अरुणाचल प्रदेश के 684 किसानों से भी हुई करोड़ों की ठगी
नोएडा। दुबई ड्राई फ्रूट्स के नाम पर मास्टर माइंड मोहित गोयल एंड कंपनी ने अरुणाचल प्रदेश के 684 किसानों से भी करोड़ों रुपये की ठगी की है। कमिश्नरेट पुलिस के इस हाई प्रोफाइल केस का खुलासा करने के बाद इसकी जानकारी मामले से जुड़े एक वकील को मिली। इसके बाद वकील ने नोएडा पुलिस से संपर्क कर बताया कि गिरोह ने अरुणाचल के किसानों से चावल, दाल व अन्य खाद्य पदार्थ लेकर ठगी की है। अब कमिश्नरेट पुलिस अरुणाचल प्रदेश के किसानों से संपर्क करने की तैयारी में है।
अरुणाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देख वहां की सरकार किसानों को कई तरह की रियायतें देती हैं। वहां के जनपद में किसानों से जुड़े एनजीओ चलते हैं। जिसकी अध्यक्षता वहां के जिलाधिकारी करते हैं। ऐसे ही एक एनजीओ से अरुणाचल प्रदेश के 684 किसान जुड़े हैं। मोहित गोयल और उसके साथियों ने किसानों से संपर्क किया और उनसे कम कीमत पर टन के हिसाब से चावल, दाल व अन्य तरह के खाद्य सामग्री लिए और रुपये भी डकार गए। इसी तरह नागालैंड में भी कई लोगों से ठगी की गई है।
पुलिस आशंका जता रही है कि दक्षिण भारत के राज्यों के साथ पूर्वोत्तर के लोगों से भी अधिक संख्या में ठगी की गई है। मोहित गोयल को लगता था कि जब तक दूरदराज के लोगों को ठगी की जानकारी होगी, तब तक उनके आने से पहले ये लोग फरार हो जाएंगे। वहीं, इस मामले में पुलिस की टीमें बढ़ाकर चार कर दी गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अरुणाचल प्रदेश का मामला सामने आने के बाद पुलिस अब यह पता लगा रही है कि मोहित गोयल का कौन साथी पूर्वोत्तर के लोगाें से डील करता था। आशंका है कि इस मामले को फरार मुसर्फिल लश्कर देख रहा था। लश्कर मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।