फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drunk man shoots himself, gives false information to spread panic

Noida News: नशे में खुद की फायरिंग, दहशत फैलाने के लिए दी झूठी सूचना

Sun, 28 Sep 2025 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Drunk man shoots himself, gives false information to spread panic
- डायल-112 को कहा- किसी युवक को लगी गोली, आठ पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में नशे में कुछ युवकों ने अपनी कार पर फायरिंग की और डायल-112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। सूचना में कहा कि किसी युवक को गोली लगी है। घटना सुनते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां सभी युवक सकुशल पाए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवकों ने अपनी ही कार पर गोली चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इनमें कई युवकों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विकास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है जिससे फायरिंग की गई थी। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रोजा जलालपुर के चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अमित कुमार ने केस दर्ज कराया है कि 25 सितंबर को डायल-112 पर कॉलर राहुल पहलवान ने सूचना दी कि किसी युवक को गोली मार दी गई है। पीआरवी-3702 मौके पर पहुंची तो चार युवक राहुल यादव, विकास यादव, विकल यादव और आशु शर्मा नशे की हालत में मिले। पूछताछ पर पता चला कि वह अपने अन्य साथियों यश नागर, राहुल यादव, अभिषेक कसाना उर्फ अन्नु व रितिक के साथ गांव सादुल्लापुर से लौट रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनकी कार पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। जांच के दौरान कार के बोनट और विंडशील्ड पर गोली के निशान मिले। वाहन के अंदर तलाशी लेने पर नंबर प्लेट यूपी-16ईएल 3765 डिग्गी में रखी मिली, जबकि गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने मेडिकल कराया तो चारों युवक शराब के नशे में पाए गए और किसी पर भी फायर आर्म्स इंजरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से खुद अपनी कार पर फायरिंग की और फिर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया। आरोपी विकास हिस्ट्री शीटर है। पुलिस ने मामले में सर्फाबाद निवासी राहुल यादव, होशियारपुर के विकास यादव, सेक्टर-122 के विकल यादव, चौड़ा रघुनाथपुर गांव के आशु शर्मा, सोहरखा के राहुल यादव, सादुल्लापुर के यश नागर, मिलक लच्छी के अभिषेक कसाना उर्फ अन्नु और चोटपुर के रितिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed