{"_id":"626828a077a770411a755880","slug":"drug-trafficker-arrested-mewat-news-noi6451653146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। जिला एंटी नारकोटिक्स एवं अपराध शाखा तावडू की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान शम्मा निवासी मसीत के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से लगभग 60 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया है। तावडू सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जिला एंटी नारकोटिक्स एवं तावडू सीआईए के प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि सोमवार देर रात को सूचना मिली थी कि शम्मा निवासी मसीत नशीले पदार्थों जैसे गांजा और डोडा पोस्त आदि की तस्करी करता है। वह रात में गांजा व डोडा लेकर आया हुआ है, जिसे मसीत से चिलावली की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के समीप बने ट्यूबवेल से नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके बाद तत्काल पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश पर टीम गठित की गई और राजपत्रित अधिकारी को सूचना देकर बुलाया गया। मंगलवार को करीब 3 बजे दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया, जिसने पूछताछ में अपनी पहचान शम्मा निवासी मसीत बताई। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नंदलाल की मौजूदगी में आरोपी से मिले प्लास्टिक के दो कट्टों की तलाशी ली गई, जिनमें कुल 8 पैकेट मिले। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से लगभग 40 किलो 870 ग्राम गांजा तथा 18 किलो 460 ग्राम डोडा पोस्त मिला। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही नशे के अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।