फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   drown boy dead body recover

Noida News: जहां डूबा था वहां से डेढ़ किमी दूर मिला किशोर का शव

Sun, 07 Sep 2025 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
drown boy dead body recover
संशोधित खबर
विज्ञापन

------------------------
जहां डूबा था वहां से डेढ़ किमी दूर मिला किशोर का शव

-रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव के पास 17 साल के छात्र के डूबने का मामला
-एनडीआरएफ के साथ गोताखोर की टीम को दो दिन बाद रविवार शाम मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव के पास बाढ़ के पानी में डूबे किशोर का शव रविवार शाम को मिल गया। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम के साथ गोताखोर को दो दिन बाद सफलता मिली। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। रात में किशोर के शव को दफना दिया गया। चर्चा है कि एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंचने में 500 रुपये की शर्त पर मृतक पानी में गया था। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन


मेहंदीपुर गांव निवासी किशोर फरीद शनिवार को अपने तीन दोस्तों के साथ गांव के बाहर बाढ़ के पानी में नहाने गया था। नहाते समय वो पानी में डूब गया। आशंका है कि नहाते समय उसका पैर गड्ढ़े में चला गया। साथी को डूबता देखकर दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शाम को 5 बजे के बाद एनडीआरएफ व गोताखोरों को किशोर का शव पानी में मिला। शव मिलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 की शर्त ने ले ली किशोर छात्र की जान
क्षेत्र में चर्चा है कि किशोर छात्र की मौत 500 रुपये की शर्त के चक्कर में गई थी। मृतक छात्र फरीद अपने दोस्तों के साथ गांव के पास बाढ़ के पानी के पास बैठा हुआ था। तभी दोस्तों के बीच पानी के एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंचने की शर्त लगी। शर्त जीतने के चक्कर में ही फरीद ने पानी में छलांग लगाई थी। वहीं पुलिस ने इस तरह की बातें सामने आने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed