{"_id":"6ad23fabc202a56e9505c249","slug":"drove-a-thar-onto-the-roof-of-a-seven-storey-parking-garage-for-a-reel-grnoida-news-c-1-noi1095-4840414-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रील के लिए सात मंजिला पार्किंग की छत पर चढ़ा दी थार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रील के लिए सात मंजिला पार्किंग की छत पर चढ़ा दी थार
विज्ञापन
- सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग में स्टंट का वीडियो वायरल, वाहन जब्त
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए दो युवकों ने सेक्टर-18 स्थित सात मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर थार से स्टंट किया। थार को छत पर आगे-पीछे दौड़ाने और उसके ऊपर युवक के चढ़ने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नोएडा पुलिस ने मामले की जांच के बाद गाजीपुर दिल्ली निवासी अभिषेक त्रिपाठी (23) और पश्चिम विनोद नगर निवासी जतिन कुमार (23) को गिरफ्तार कर थार जब्त कर ली है।
करीब 57 सेकंड के वायरल वीडियो में पार्किंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर थार घूमती नजर आ रही है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति पास की एक बहुमंजिला इमारत में स्थित कार्यालय में कार्यरत है। युवक वीडियो में बताता है कि करीब तीन घंटे से थार मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर घूम रही है। इसमें सवार दो युवक रील बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर की जा रही है। एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र ने बताया वायरल वीडियो में स्टंटबाजी के लिए इस्तेमाल की गई थार दिल्ली में पंजीकृत है। मामले की जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली गई है।