फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drones will monitor the Namo Bharat Corridor.

Noida News: नमो भारत कॉरिडोर पर ड्रोन से होगी निगरानी

Sat, 27 Sep 2025 05:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:27 PM IST
सार

दिल्ली-गाजियाबाद-Meerut कॉरिडोर पर एनसीआरटीसी ने ड्रोन-आधारित ओएचई मॉनिटरिंग प्रणाली शुरू की है। इस तकनीक से ओवरहेड लाइनों की निगरानी अब अधिक सुरक्षित और कुशल हो गई है। इससे यात्रियों को अधिक भरोसेमंद और निर्बाध सेवा मिलेगी।

विज्ञापन
Drones will monitor the Namo Bharat Corridor.

विस्तार

ओएचई मॉनिटरिंग प्रणाली से सेवा की सुरक्षा और विश्वसनीयता मजबूत होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर ड्रोन-आधारित ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएफई) मॉनिटरिंग प्रणाली शुरू की है। यह पहल रेलवे, आरआरटीएस और मेट्रो प्रणालियों में सुरक्षित, स्मार्ट व सतत रखरखाव की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। इस प्रणाली का संचालन और प्रबंधन एनसीआरटीसी के संचालन एवं रखरखाव साझेदार डीबी आरआरटीएस ऑपरेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कर रहा है।




हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों, थर्मल सेंसर और एआई-संचालित एनालिटिक्स से लैस ड्रोन अब ओएचई की निगरानी करेंगे। पहले यह निरीक्षण मैन्युअल रूप से किया जाता था जिसमें अधिक समय लगता था और कई बार सेवा बाधित करनी पड़ती थी। अब तेज तकनीक से यह काम कहीं अधिक कुशल और सुरक्षित होगा। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने बताया कि इस ड्रोन-आधारित ओएचई मॉनिटरिंग प्रणाली से नमो भारत सेवाओं की सुरक्षा और विश्वसनीयता और मजबूत होगी। तकनीक-संचालित रखरखाव यात्रियों को आरामदायक और भरोसेमंद यात्रा उपलब्ध कराएगा। वहीं, डीबी ईसीओ ग्रुप और डीबी इंटरनेशनल ऑपरेशंस के सीईओ निको वॉरबनॉफ ने बताया कि ड्रोन का उपयोग सुरक्षा और नवाचार के प्रति हमारी संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन


यह होगा लाभ

-ये ड्रोन बिना किसी बाधा के ओवरहेड लाइनों का विस्तृत दृश्य कैप्चर करेंगे।

-ढीली फिटिंग, इन्सुलेशन की समस्या या हॉटस्पॉट जैसे शुरुआती संकेत तुरंत पकड़े जा सकेंगे।

-लाइव लाइन से सीधे संपर्क की आवश्यकता नहीं रहेगी और मैन्युअल जांच पर निर्भरता कम होगी।

- यह प्रणाली पूर्वानुमानित रखरखाव को संभव बनाएगी। इससे ट्रेनों की परिचालन दक्षता बढ़ेगी और यात्रियों को निर्बाध सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article