फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drizzling rain from midnight to morning, temperature dropped by one and a half degrees

Noida News: आधी रात से सुबह तक रिमझिम बारिश, तापमान डेढ़ डिग्री गिरा

Sun, 21 Sep 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Drizzling rain from midnight to morning, temperature dropped by one and a half degrees
गाजीपुर। नगर में शुक्रवार की आधी रात से लेकर शनिवार को सुबह 10 बजे तक रिमझिम बारिश हुई। कुल 26 एमएम बारिश हुई। इसके कारण तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में गिरावट आने के कारण मौसम सुहाना हो गया।आधी रात करीब 12 बजे जब अधिकांश लोग सो गए थे, तब रिमझिम बारिश शुरू हुई। रिमझिम बारिश का जो दौर शुरू हुआ, वह फिर थमने का नाम नहीं लिया। पूरी रात बारिश होती रही। अगले दिन सुबह जब लोगों की नींद टूटी तो देखा कि बारिश हो रही है। इसके कारण कई लोग मॉर्निंग वॉक पर भी नहीं गए। बारिश का यह दौर सुबह 10 बजे तक जारी रहा। बारिश के कारण मौसम काफी खुशनुमा हो गया। वहीं नगर की सड़कें कीचड़ से सन गईं। इसके कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह फिसलन की स्थिति होने के कारण उनको संभलते हुए देखा गया। जर्जर सड़कों के गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ नजर आया। इसके कारण लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। अगल-बगल से गुजरते बाइक सवारों के कारण कई लोगों के कपड़ों पर गंदे पानी का छींटा पड़ा। इससे उनको असहज स्थितियों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि 26 एमएम बारिश हुई है। तीन- चार दिन हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed