फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drizzle increases cold, rain expected today too

Noida News: बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, आज भी बारिश के आसार

Wed, 18 Feb 2026 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Drizzle increases cold, rain expected today too
दिनभर बादल छाए रहे, हवा की रफ्तार पांच से सात किमी प्रतिघंटा रही
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। जिले में बुधवार सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी दोपहर तक जारी रही। दिनभर बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार पांच से सात किमी प्रतिघंटा रही। ऐसे में सर्द बढ़ गई। जो गर्म कपड़ों से दूरी बनाने लगे थे वे स्वेटर और जैकेट में नजर आए।
24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री की कमी और न्यूनतम में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 21.3 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक, बृहस्पतिवार को हवा की गति 8 से 10 किमी प्रतिघंटा रहेगी। बूंदाबांदी हो सकती है और बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

गिर सकते हैं ओले
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर है लेकिन प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर बना है। दक्षिण पश्चिमी पंजाब के साथ उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा में हल्की बारिश शुरू हो चुकी है। बृहस्पतिवार को दिल्ली और दक्षिण पश्चिम में उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के चेहरे खिले
यमुना सिटी क्षेत्र के रबूपुरा, जेवर, दनकौर, बिलासपुर और आसपास के क्षेत्र में 15 मिनट तक बारिश और पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। किसानों के चेहरे खिल गए। यमुना सिटी क्षेत्र में लगभग 500 एकड़ में गेहूं और सरसों की फसल की जाती है। गेहूं की फसल आधी तैयार हो चुकी है और किसान अब गेहूं में पानी लगा रहे हैं। जब बुधवार को बारिश हुई तो किसानों ने राहत की सांस ली और बेहतर फसल होने की उम्मीद लगाई।
बढ़ा एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा है। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि बृहस्पतिवार को बारिश का असर वायु प्रदूषण पर देखने को मिलेगा ग्रेनो का एक्यूआई 247 रहा जो एनसीआर में गाजियाबाद के बाद सबसे अधिक रहा है। वहीं नोएडा का 232 दर्ज किया

---------------------------
ऑरेंज जोन में पहुंचा एक्यूआई, ग्रेप-2 की पाबंदियां हटीं
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के ऑरेंज जोन में पहुंचने के बाद बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप)- 2 की पाबंदियां हटा ली गई हैं। हालांकि ग्रेप-1 की शर्तें लागू रहेंगी जैसे- धूल नियंत्रण उपाय जैसे एंटी स्मोग गन का प्रयोग होता रहेगा। सभी निर्माण और ध्वस्तीकरण स्थलों पर धूल नियंत्रण के उपाय का पालन होगा। 500 वर्गमीटर से बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए स्वीकृत डस्ट मैनेजमेंट प्लान का पालन भी जरूरी रहेगा कचरा, पत्तों आदि को खुला जलाना प्रतिबंधित रहेगा।
पिछले दिनों ऐसी रही हवा
तारीख - एक्यूआई
12 फरवरी - 130
13 फरवरी - 162
14 फरवरी - 214
15 फरवरी - 184
16 फरवरी - 236
17 फरवरी - 234
18 फरवरी - 232
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed