फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drizzle increased the heartbeat of farmers

Noida News: बूंदाबांदी ने किसानों की बढ़ाई धड़कन

Tue, 28 Oct 2025 01:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 28 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Drizzle increased the heartbeat of farmers
फोटो 50- बेवर क्षेत्र में बूंदाबांदी के बीच धान की फसल की परिवार सहित थ्रेसिंग कराने पहुंचा किस
मैनपुरी/बेवर। मौसम में अचानक हुए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों के खेतों में अभी भी धान की करीब 40 प्रतिशत फसल पड़ी हुई। मौसम में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने से किसान परेशान देखे गए। कई किसान अपने परिवार के साथ खेतों में एकत्रित धान की फसल की मड़ाई करने के लिए पहुंचे।मौसम में एकाएक परिवर्तन देखने को मिला है। दिन भर बादल छाए रहने के साथ शाम को कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर रात तक हवा में नमी एवं आसमान में छाए बादल किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं। किसान चिंतित हैं कि अगर खेत में खड़ी फसल बर्बाद हो गई तो उनके अरमान मिट्टी में मिल जाएंगी वे साल भर अपनी जीविका का उपार्जन किस प्रकार करेंगे। किसान नेता तिलक सिंह राजपूत का कहना था कि बीते पखवाड़े में बेमौसम बारिश ने पहले ही किसानों का भारी नुकसान कर दिया। कई स्थानों पर तेज बारिश से किसानों की फसल खेतों में बिछ गयी थी। धीरपुर के किसान संतोष कुमार का कहना है कि इस समय धान की फसल खेतों में खड़ी है जिसे किसान काट रहे हैं अगर बारिश भी होती है तो किसान की धान की पकी फसल खेतों में ही सड़ जाएगी जिससे किसान कर्ज में डूब जाएगा। सोवनपुर के किसान खेतसिंह का कहना है कि किसान खेतों में आलू की फसल की गढ़ाई तथा गेहूं की फसल की तैयारी में जुटा हुआ है ऐसे में बारिश से नुकसान के अलावा कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। धान की फसल में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed