फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drivers got a profit of 24 crores from the registration of e-auto

Noida News: ई-ऑटो के पंजीकरण से चालकों को मिला 24 करोड़ का लाभ

Tue, 06 May 2025 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Drivers got a profit of 24 crores from the registration of e-auto
-दो गुना से अधिक रफ्तार से हो रहे पंजीकरण
विज्ञापन

-वर्ष के अंत तक जिले में हो जाएंगे 10 हजार ई-ऑटो
-अक्तूबर 2025 तक चलेगी स्कीम, लोग उठा रहे लाभ


हर्ष मिश्रा



नोएडा। ई-ऑटो के पंजीकरण से पिछले ढाई वर्ष में चालकों ने 24 करोड़ रुपये का लाभ लिया है। यह वह रकम है जो परिवहन विभाग की ओर से माफ कर दी गई है। दरअसल अक्तूबर 2022 से उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर रजिस्ट्रेशन टैक्स में शत प्रतिशत की छूट है। ऐसे में लोगों ने इसका लाभ जमकर उठाया है। जब से यह योजना शुरू हुई है तब से अबतक साढ़े छह हजार से अधिक ऑटो जिले में पंजीकृत हो चुके हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि इस वर्ष के अंत तक यह संख्या 10 हजार तक पहुंच जाएगी।

अहम है कि इलेक्ट्रिक ऑटो का खासा दबदबा इन दिनों देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि इनके पंजीकरण में दो गुना से भी अधिक तेजी देखी जा रही है। 2023 में जहां 1827 ई-ऑटो के पंजीकरण हुए थे। यह संख्या 2024 में बढ़कर 4108 तक पहुंच गई है। यानी सीधे तौर पर दो गुना से अधिक। जानकारों के अनुसार इनके बढ़ते पंजीकरण के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार की ई-वाहन सब्सिडी योजना है।
विज्ञापन

-----------
3 माह में 1740 ई-ऑटो पंजीकृत
बता दें कि इस वर्ष केवल तीन माह के भीतर 1740 ई-ऑटो पंजीकृत हो गए हैं। जो कि अबतक का सबसे अधिक पंजीकरण है। वहीं पिछले वर्ष इतनी समय अवधि के भीतर केवल 900 ऑटो ही पंजीकृत हुए थे। वर्तमान में जिले में करीब सात हजार ई-ऑटो हैं। अहम यह है कि इन इलेक्ट्रिक ऑटो के पंजीकरण में अक्तूबर 2022 के बाद बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस समय से 2025 अक्तूबर तक प्रदेश सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण टैक्स को फ्री कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----



सीएनजी से इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट हो रहे चालक



दरअसल जिले में वर्तमान में 17 हजार सीएनजी ऑटो चालक हैं। इनके चालक भी अब इलेक्ट्रिक ऑटो पर शिफ्ट होने का मन बना चुके हैं। सीएनजी की तरह इन ऑटो पर अन्य शर्तें लागू नहीं होती है ऐसे में चालक इन्हें अधिक पसंद कर रहे हैं। वहीं दो वर्षों से सीएनजी ऑटो के परमिट जारी ना होने के कारण लोग ई-ऑटो का संचालन कर रहे हैं।

----------------
सीएनजी के बढ़ते दाम हैं कारण



बता दें कि सीएनजी के बढ़ते दाम भी इसका कारण माना जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में सीएनजी के दाम 84.70 रुपये प्रति किलो है। जो कि हाल ही के समय में बढ़ा भी है ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद कर इन्हें चार्ज कर चलाने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

--



इस वर्ष इतने हुए पंजीकरण

वर्ष ऑटो



2021- 02

2022- 49
2023 - 1827

2024- 4108
2025- 1740





अभी लोगों के पास अक्तूबर तक का मौका है। लोग चाहें तो ऑटो खरीद कर पंजीकरण में लगने वाले टैक्स से राहत पा सकते हैं। इसके बाद यह स्कीम समाप्त हो जाएगी।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ सियाराम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed