फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   drivers dropping off passengers 2 km short of destination.

Noida News: यात्रियों को दो किमी पहले ही उतार रहे रोडवेज चालक

Wed, 15 Apr 2026 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
drivers dropping off passengers 2 km short of destination.
दादरी बाइपास पर बनाया अवैध बस स्टॉपेज, देना पड़ रहा अतिरिक्त भाड़ा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा(संवाद)। दादरी बाइपास पर चिटहेरा गांव के पास रोडवेज बस चालकों ने अवैध स्टॉपेज बना लिया है। वे सड़क पर ही सवारियों को उतार रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। गाजियाबाद और सिकंद्राबाद के बीच स्थित दादरी में तिराहे पर बस स्टैंड बना हुआ है, लेकिन अधिकतर बसें दादरी बाइपास से सीधे निकल जाती हैं। दादरी जाने वाले यात्रियों को चिटहेरा के पास ही उतार दिया जाता है, जबकि उनसे दादरी बस स्टैंड तक का किराया वसूला जाता है।
बाइपास पर उतरने के बाद यात्रियों को लगभग दो किलोमीटर की दूरी ऑटो से तय करनी पड़ती है, जिसके लिए प्रति सवारी 20 रुपये तक वसूले जाते हैं।
चेकपोस्ट फिलहाल बंद

यात्रियों की शिकायत पर परिवहन निगम ने दादरी बस अड्डे में चेक पोस्ट बनाई थी और एक कर्मचारी तैनात किया था, जो बस की एंट्री दर्ज करता था। लेकिन, दो महीने बाद ही उसे हटा लिया गया।
विज्ञापन

कोट
चालकों को बस अड्डे के अंदर से ही सवारियां चढ़ाने और उतारने के निर्देश दिए गए हैं। बाइपास पर सवारियों को उतारना गलत है। जल्द ही चेक पोस्ट पर दोबारा कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। -दिनेश कुमार, एआरएम, सिकंद्राबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article