फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drivers and operators demonstrated against illegal vehicles

Noida News: डग्गेमार वाहनों के खिलाफ चालक-परिचालकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Aug 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Drivers and operators demonstrated against illegal vehicles
- सेक्टर-35 मोरना डिपो के अफसरों को ज्ञापन
विज्ञापन

-विभागों पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। डग्गेमारी के खिलाफ मंगलवार को नोएडा डिपो के चालक व परिचालकों ने सेक्टर-35 स्थित मोरना डिपो के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा इनपर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया। नियम के अनुसार डिपो के एक किलोमीटर के दायरे में रोडवेज बस का संचालन नहीं किया जा सकता है। बावजूद इसके इस नियम का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में विभाग के चालक व परिचालकों में खासा गुस्सा पनप रहा है।
रोडवेज को इन के संचालन से लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। नियम के तहत रोडवेज डिपो के एक किलोमीटर के दायरे में निजी बसों का संचालन नहीं हो सकता। यही नहीं एक स्थान पर जाने के लिए रूट भी रोडवेज डिपो के आस-पास से नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर रोडवेज को राजस्व में घाटा होता है। लेकिन यहां पर इसी नियम की धज्जियां सरेआम उड़ रही है। यहां पर बस डिपो से महज 100 मीटर की दूरी पर अलीगढ़ के लिए दो ऑपरेटर बस संचालित कर रहे हैं। इनके पास बाकायदा परमिट भी हैं जो कि परिवहन विभाग ने जारी किए हैं। साथ ही मेरठ रूट पर चलने वाली बसें भी नोएडा डिपो के सामने से होकर गुजरती हैं ऐसे में यहां पर डिपो को नुकसान झेलना पड़ता है। लेकिन परिवहन और ट्रैफिक विभाग इनपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन




------------
यहां भी डग्गेमारी नहीं रुकी

नोएडा के सेक्टर-37 ट्रांसपोर्ट प्वाइंट से बड़ी संख्या में बसों का संचालन होता है। यहां से कई बसें बिना परमिट के भी संचालित हो रही हैं। बिना परमिट वाले वाहनों का संचालन होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आलम यह है कि प्राइवेट नंबर वाली इको कार तक यहां धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि समय-समय पर यहां कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed