फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drinking water supply disrupted due to investigation

Noida News: संशोधित<bha>--</bha>- जांच के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित, बोरबेल बना सहारा

Tue, 07 Oct 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply disrupted due to investigation
ग्रेनो वेस्ट की एसकेए दिव्या टावर सोसाइटी में दूषित पानी की सप्लाई का मामला-
विज्ञापन


-60 से अधिक लोग बीमार, प्राधिकरण की टीम ने पानी के तीन नमूने भरे
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एसकेए दिव्या टावर सोसाइटी में दूषित पानी की सप्लाई के कारण लोगों के बीमार होने पर आखिरकार प्राधिकरण जाग गया। प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को सोसाइटी के मुख्य गेट से लेकर कई जगहों से पानी के सैंपल भरे। इस दौरान सोसाइटी में प्राधिकरण की सप्लाई बाधित रही। सोसाइटी के बोरबेल से घरों में पानी की सप्लाई हुई। कई निवासियों का आरोप है कि बोरबेल का पानी भी उनके घर में नहीं पहुंचा।
निवासियों ने आरोप लगाया कि दूषित पानी पीने से 15 दिनों में 300 से अधिक लोगों को पेट दर्द व उल्टी सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई की शिकायत की जा रही थी लेकिन संबंधित विभाग ने सुध नहीं ली। अब लोगों की हालात अधिक खराब हो गई तो अधिकारियों की नींद खुली। मंगलवार को भी 60 से अधिक लोगों को पेट दर्द की शिकायत हुई। कई लोगों को अस्पताल जाना पड़ा। सोसाइटी में 400 परिवार रहते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि हर महीने समय से रखरखाव शुल्क देने के बाद भी बिल्डर की ओर से मनमानी की जा रही है। बिल्डर प्रबंधन की ओर से शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही।
विज्ञापन



पानी उबाल कर पी रहे निवासी

निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि बोरवेल से सप्लाई होने के बाद भी लोग पानी उबालकर पी रहे हैं। एक बार बीमारी को झेल चुके हैं। अब उन्हें फिर से बीमार नहीं होना है। पहले से ही वह सतर्कता बरत रहे हैं। पानी इतना अधिक गंदा था कि आरओ ने भी काम करना बंद कर दिया। कई घरों के आरओ खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोसाइटी में लगेगा स्वास्थ्य शिविर

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया है कि बिल्डर प्रबंधन से कहा गया है कि सोसाइटी में लोगों के बीमार होने पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सचेंद्र मिश्र का कहना है कि उन्हें लोगों के बीमार होने की जानकारी नहीं है। यदि सोसाइटी की ओर से शिविर के लिए कहा जाएगा तो टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। पानी की आपूर्ति की कराई जांच

एसकेए ग्रुप के मीडिया प्रभारी का कहना है कि सोसाइटी के कुछ फ्लैटों में दूषित जलापूर्ति और उसके इस्तेमाल से कुछ निवासियों के बीमार पड़ने की शिकायतें मिली हैं। इसके बाद टीम ने सोसाइटी के भीतर पानी की आपूर्ति करने वाले सभी पाइपलाइन आदि को चेक कराया लेकिन कहीं कोई लीकेज या अन्य फॉल्ट नहीं मिला।


पानी का कनेक्शन नहीं काटा गया
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक जल राजेश गौतम ने बताया कि एसकेए सोसाइटी में प्राधिकरण की तरफ से पानी का कनेक्शन नहीं काटा गया है। पानी साफ न आने की शिकायत पर प्राधिकरण के जल विभाग की तरफ से टीम ने लाइनों की भी जांच कर ली है। पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed