{"_id":"69e22b43b9e9d570dc0ab3a6","slug":"drill-practice-of-girl-students-on-the-second-day-of-nari-shakti-vandan-programme-noida-news-c-491-1-gnd1001-6056-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्राओं का ड्रिल अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्राओं का ड्रिल अभ्यास
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। परिषद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रदर्शन, समाज सेवा और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में एनसीसी व स्काउट-गाइड की छात्राओं ने ड्रिल तकनीकों द्वारा अनुशासन और वीरता का परिचय दिया। इसके साथ ही बालिकाओं द्वारा महिला विभूतियों के जीवन पर आधारित लघु नाटिका, लोकगीत और लोकनृत्य जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत कीं।
बालिकाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। वहीं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।