फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Draw of industry and housing scheme today

इंडस्ट्री और आवासीय योजना का ड्रॉ आज

Thu, 05 Nov 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Draw of industry and housing scheme today
इंडस्ट्री और आवासीय योजना का ड्रॉ आज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में बृहस्पतिवार को आवासीय एवं औद्योगिक योजनाओं का ड्रॉ निकाला जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपने दफ्तर में और यमुना प्राधिकरण सेक्टर पी-3 के सामुदायिक केंद्र में ड्रॉ निकलेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की औद्योगिक योजना का ड्रॉ दफ्तर की चौथी मंजिल सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस योजना में 11 से 30 अक्तूबर तक आवेदन किए गए हैं। ड्रॉ में भाग लेने वाले उद्यमियों को ही अपने मूल कागजात के साथ बुलाया गया है। वहीं, यमुना प्राधिकरण ने आवासीय भूखंडों की योजना निकाली थी। इसका भी ड्रॉ बृहस्पतिवार को निकाला जाएगा। इसमें 1078 भूखंड हैं। इसमें 120 वर्ग मीटर से लेकर 500 वर्ग मीटर तक के भूखंड शामिल किए गए हैं। यीडा के निवेश सेल के प्रभारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए ड्रॉ में सिर्फ 10 फीसदी आवेदकों को ही बुलाया गया है। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed