फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dr. Shweta honored with the National Tobacco Control Hero Award.

Noida News: डॉ. श्वेता नेशनल तंबाकू कंट्रोल हीरो अवाॅर्ड से सम्मानित

Mon, 07 Sep 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Dr. Shweta honored with the National Tobacco Control Hero Award.
नोएडा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से गौतमबुद्ध नगर की जिला तंबाकू नियंत्रण अधिकारी डॉ. श्वेता खुराना को नेशनल तंबाकू कंट्रोल हीरो अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। वह सम्मान पाने वालीं उत्तर प्रदेश से एकमात्र अधिकारी हैं। उनका नामांकन स्ट्रेटिजिक इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने किया था। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन



डॉ. श्वेता को यह सम्मान तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में दूरदर्शी सोच, अग्रणी अनुसंधान कार्य, साक्ष्य-आधारित जन-जागरूकता अभियान व प्रभावशाली जमीनी स्तर की रणनीतियों के लिए मिला है। उन्होंने ऐसी सामुदायिक रणनीतियां तैयार कीं, जिन्होंने स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाया और वैश्विक तंबाकू-नियंत्रण प्रथाओं को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। तंबाकू मुक्त नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य, विधि, प्रशासन व शिक्षा व्यवस्था के बीच समन्वय बनाया है। उन्होंने जॉन्स हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ से तंबाकू नियंत्रण में विशेष प्रमाणन भी प्राप्त किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed