{"_id":"65f5feb50b1de36e1a04b1e4","slug":"dr-mahesh-sharma-is-fighting-in-the-election-field-to-score-a-hat-trick-noida-news-c-1-gnd1002-1513509-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हैट्रिक लगाने के लिए चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे डॉ. महेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हैट्रिक लगाने के लिए चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे डॉ. महेश शर्मा
विज्ञापन
हैट्रिक लगाने के लिए चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे डॉ. महेश शर्मा
-भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में लगातार चौथी बार चुनाव मैदान में उतारा गया है
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में उनको लगातार चौथी बार चुनाव मैदान में उतारा गया है। पिछले दो चुनावों में उनको जीत का सेहरा पहनने को मिला है।
पेशे से डॉक्टर रहे महेश शर्मा ने 1983 में जनरल फिजिशियन के रूप में अपने कॅरिअर की शुरुआत की। उन्होंने नोएडा के सेक्टर-19 में छोटे से 10×10 साइज के क्लिनिक से अपनी प्रैक्टिस शुरू की। बदलते समय के साथ उन्हें नोएडा में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के अभाव का एहसास हुआ। उस समय नोएडा एक उभरती हुई टाउनशिप थी और वहां पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थीं। फिर उन्होंने नोएडा में एक अस्पताल खोलने का फैसला किया जो निवासियों को उचित लागत पर अंतरराष्ट्रीय मानकों की स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान कर सके। चिकित्सा पेशे में 25 साल से अधिक समय बिताने और मानवता की सेवा करने के बाद, समाज के प्रति उनके समर्पण ने एक बड़े मंच की मांग की ताकि वह बड़े पैमाने पर लोगों की मदद कर सकें और इस तरह, उन्होंने चुनावी शुरुआत की।
पहले बने विधायक, फिर दो बार रहे सांसद
मार्च, 2012 में, वह उत्तर प्रदेश के नोएडा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में चुने गए। दो साल बाद, मई, 2014 में गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए। फिर केंद्र सरकार में मंत्री बने। 2019 में भी चुनकर संसद भवन पहुंचे। अब लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने डॉ. महेश शर्मा पर लगातार चौथी बार भरोसा जताया है।
विज्ञापन
पांचों विधानसभा पर लहराया भाजपा का परचम
डॉ. महेश शर्मा के सांसद बनने के बाद गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांच विधानसभाओं नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा और सिंकदराबाद विधानसभा सीट पर भाजपा ने परचम लहराया। इन सीटों पर भाजपा की जीत का श्रेय डॉ. महेश शर्मा के खाते में गया।