{"_id":"6002a6d08ebc3e32af7ef1ac","slug":"dr-mahesh-sharma-became-first-mp-to-get-corona-vaccine-he-vaccinated-at-kailash-hospital-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का टीका लगवाने वाले पहले सांसद बने डॉ. महेश शर्मा, नोएडा के कैलाश अस्पताल में ली पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का टीका लगवाने वाले पहले सांसद बने डॉ. महेश शर्मा, नोएडा के कैलाश अस्पताल में ली पहली डोज
Sat, 16 Jan 2021 02:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर महेश शर्मा ने लगवाई वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने आज कोरोना की वैक्सीन लगवाई। ऐसा करने वाले वह देश के पहले सांसद बन गए हैं। उन्होंने नोएडा के कैलाश अस्पातल में टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना की वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नोएडा में छह जगह कोविड केंद्र बनाए गए हैं और इन सभी जगहों पर सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड लगाई जा रही है। टीका लगवाने के बाद डॉक्टर महेश शर्मा ने बताया कि उन्हें कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम किया है, यही वजह है कि उन्होंने आज टीका लगवाया है। डॉ शर्मा ने कहा है कि इस वैक्सीन को लेने में किसी को किसी तरह के डर का अनुभव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
मालूम हो कि आज से अगले कुछ महीने तक चलने वाले टीकाकरण के पहले चरण में सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर्स, 50 साल से ऊपर के बुजर्ग या 50 से कम उम्र के वो लोग जो किसी बड़ी बीमारी से ग्रस्त हैं उन्हें कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। यही वजह है कि आज किसी भी राजनीतिक शख्स ने टीका नहीं लगवाया है।