फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dr. Haldar's Orthovision Healthcare launched in Noida Sector 141

UP: गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा, डॉ. हलदर्स ऑर्थोविजन हेल्थकेयर का शुभारंभ

Wed, 22 Jan 2025 01:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Jan 2025 01:39 PM IST
सार

नोएडा सेक्टर 141 में डॉ. हलदर्स ऑर्थोविजन हेल्थकेयर का शुभारंभ हुआ। इस हॉस्पिटल का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, 'यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वस्थ भारत' के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
Dr. Haldar's Orthovision Healthcare launched in Noida Sector 141
डॉ. हलदर्स ऑर्थोविजन हेल्थकेयर का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों और जरूरतमंदों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में नोएडा सेक्टर 141 में डॉ. हलदर्स ऑर्थोविजन हेल्थकेयर का शुभारंभ हुआ। इस हॉस्पिटल में जिले के हर खेल के शीर्ष खिलाड़ियों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन


इस हॉस्पिटल का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, 'यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वस्थ भारत' के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खेल हमारे समाज और युवाओं को सशक्त बनाने का माध्यम है। ऐसे में खिलाड़ियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देकर हम उनके प्रदर्शन को नई ऊंचाई पर ले जाने में मदद करेंगे।'
विज्ञापन


हॉस्पिटल की स्थापना डॉ. अभिषेक हलदर और डॉ. श्रीदेवी हलदर द्वारा की गई है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों के साथ-साथ जरूरतमंदों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। हॉस्पिटल में पहले 10 आने वाले मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। यह सुविधा आगे भी जरूरतमंदों और असहाय लोगों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को लाभ मिलेगा। डॉ. हलदर्स ऑर्थोविजन हेल्थकेयर न केवल खिलाड़ियों और जरूरतमंदों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगा, बल्कि यह क्षेत्र में खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. अजय वाधवान और अजय अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा, प्रशांत कुमार हलदर, डॉ. अशोक गुंडा, डॉ. अनिल पांडे, अविनाश सिंह, डॉ. शशेन्द्र, अशोक अग्रवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस शुभ अवसर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed