Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DPS Vasant Kunj wins in football

Noida News: डीपीएस वसंत कुंज ने फुटबॉल में मारी बाजी

Sat, 18 Oct 2025 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
DPS Vasant Kunj wins in football
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर गामा दो स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में चल रही बालक वर्ग में तीन दिवसीय अंतर डीपीएस फुटबॉल प्रतियोगिता जोनल-दो में डीपीएस वसंत कुंज ने ट्राॅफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर में संचालित 22 से अधिक डीपीएस की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन



स्कूल के स्पोर्ट्स अध्यापक आशीष चौधरी ने बताया कि स्कूल में 16 से 18 अक्तूबर तक अंतर डीपीएस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल डीपीएस वसंत कुंज व डीपीएस ग्रेटर नोएडा और दूसरा सेमीफाइनल डीपीएस नोएडा व डीपीएस फरीदाबाद के बीच खेला गया। डीपीएस वसंत कुंज और डीपीएस नोएडा की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें डीपीएस वसंत कुंज ने 4-0 गोल से एकतरफा जीत हासिल कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। डीपीएस ग्रेटर नोएडा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

फुटबॉलर सागर छेत्री को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं, वसंत कुंज के अभ्युदय सिंह को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब दिया गया। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्डी बलवान सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्या सीमा रॉय, डीपीएस सोसाइटी की संयुक्त निदेशक डॉली चानना, जीबीयू के स्पोर्ट्स निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार यादव, हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जसमेर सिंह, फुटबॉल कोच चमन भंडारी ने विजेता टीमों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed