{"_id":"6a95b20218ed6e6c95043fe9","slug":"dpr-to-be-prepared-for-the-elevated-road-from-sector-3-to-60-noida-news-c-1-noi1095-4670552-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-3 से 60 तक एलिवेटेड रोड की अब बनेगी डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-3 से 60 तक एलिवेटेड रोड की अब बनेगी डीपीआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-3 से 60 तक एलिवेटेड रोड की अब बनेगी डीपीआर
-आईआईटी रुड़की को करीब 2 करोड़ रुपये शुल्क के भुगतान को सैद्धांतिक मंजूरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मास्टर प्लान रोड-1 पर सेक्टर-16 फिल्म सिटी अंडरपास के आगे सेक्टर-3 से सेक्टर-57 चौराहे तक अब एलिवेटेड रोड रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनना शुरू होगी। डीपीआर आईआईटी रुड़की तैयार करेगी। आईआईटी को करीब 2 करोड़ रुपये शुल्क भुगतान की सैद्धांतिक मंजूरी प्राधिकरण में हो गई है। इंजीनियरों का कहना है कि अगले दो दिन में धनराशि आईआईटी को ट्रांसफर हो जाएगी। एक से दो महीने में डीपीआर आने के बाद लागत का वास्तविक आकलन होगा। अभी 5.49 किलोमीटर की इस एलिवेटेड रोड के निर्माण में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत अनुमानित है।
प्राधिकरण इंजीनियरों के मुताबिक अभी तक यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-16 अंडरपास समाप्त होने वाली जगह सेक्टर-3 के सामने से सेक्टर-57 चौराहे तक बनाने की तैयारी थी। पिछले दिनों आईआईटी के साथ सर्वे किया गया था। इसमें यह तथ्य निकल कर सामने आया कि सेक्टर-57 चौराहे के आगे एलिवेटेड रोड उतारे जाने से सेक्टर-57 और 58 के सामने जाम लगने लगेगा। कनेक्टिविटी का हल भी नहीं निकलेगा। इसलिए एलिवेटेड को आगे और बढ़ाकर सेक्टर-60 में ए ब्लॉक के सामने मास्टर प्लान रोड-2 से गुजरे नोएडा एलिवेटेड रोड के पहले उतारने की योजना है। फिर यहां से वाहन आगे सेक्टर-73, 121, 59, 62,63 गाजियाबाद की ओर सीधे निकल सकेंगे। प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि परियोजना की डीपीआर तैयार करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद निर्माण एजेंसी चयन को टेंडर जारी होगा।